Homeछत्तीसगढ़Voters Day: लोकतंत्र में वोटरों की भूमिका सबसे अहम क्यों ?

Voters Day: लोकतंत्र में वोटरों की भूमिका सबसे अहम क्यों ?

कार्यक्रम में निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह.

रायपुर. लोकतंत्र में वोटरों की भूमिका सबसे अहम होती है. जिनते अधिक लोग चुनाव में भाग लेंगे, लोकतंत्र उतना ही सशक्त होगी. ये कहना है राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह का. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि इस दिन का उद्देश्य वोटरों को प्रेरित करना है.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश के संविधान में  निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक प्रावधान किए गए है. उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सशक्त निर्वाचन के लिए आज ही के दिन निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी. राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. यहां जितने बड़े स्तर पर चुनाव सम्पन्न होते हैं, उतना अन्य किसी देश में शायद ही होते होंगे. उसके बावजूद एक नियत समय में जल्द चुनाव कार्य सम्पन्न होते हैं और चुनाव परिणाम भी आ जाते हैं.

छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां होने के बावजूद जिस प्रकार चुनाव सफलतापूर्वक कराए जाते हैं, इसके लिए हमारा प्रशासनिक बधाई के पात्र है. उन्होंने कहा कि पहले मतदाता पंजीकरण होता था. अब यह काफी आसान हो गया है. उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है. मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं और विकास की दिशा को तय करते है. इसलिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और देश के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए. राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here