Homeछत्तीसगढ़Vote Counting Today : आज होगा मेयर का फैसला, 10 के लिए...

Vote Counting Today : आज होगा मेयर का फैसला, 10 के लिए 79 मैदान में

रायपुर. राजधानी रायपुर से प्रदेश के 10 नगर निगम में मेयर कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा. आज वोटों की गिनती का दिन है. साथ ही पार्षद कौन होगा, इस पर भी आज मुहर लगेगी। 11 फरवरी को इन पदों के लिए वोट पड़ चुके हैं। इसके साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों में कौन अध्यक्ष और कौन पार्षद बनेगा, ये भी आज वोटों की गिनती के साथ तय होगा.

10 नगर निगमों के लिए 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनके किस्मत का फैसला EVM में कैद है, जो आज सामने आएगा. मुख्य मुकाबला कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच है, ज्यादातर जगहों पर इन्हीं के बीच टक्कर है. वोटिंग के बाद जो एक्जिट पोल सामने आया था, उसमें बीजेपी के क्लीन स्वीप करने की बात कही गई है.

वहीं, कांग्रेस का दावा है कि उसने अच्छा चुनाव लड़ा है. फैसला उसके पक्ष में आएगा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के तमाम नेता इसका दावा कर चुके हैं. वहीं, सीएम विष्णु देव साय समेत बीजेपी के तमाम नेता ट्रिपल इंजन की सरकार बनने का दावा करते आए हैं. पिछले चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सत्ता थी, तो सब जगह पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई थी. इससे माना जा रहा है कि इस बार राज्य में बीजेपी सत्ताधारी पार्टी है, तो बीजेपी को इसका फायदा मिल सकता है। हालांकि अगर स्थानीय सरकार यानी नगर निगम की बात करें, तो पिछले तीन चुनावों से राजधानी रायपुर में कांग्रेस का मेयर बनता रहा है. भले ही राज्य में बीजेपी की सरकार रही है.

माना जा रहा है कि दोपहर दो बजे तक काफी स्थिति साफ हो जाएगी.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here