Homeउत्तर प्रदेशUP Plantation: उत्तर प्रदेश में बनेगा 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड,...

UP Plantation: उत्तर प्रदेश में बनेगा 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड, सीएम योगी करेंगे अभियान की शुरुआत

UP Plantation: उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार आज राज्य भर में 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड बना रही है। इसकी शुरुआत सीएम योगी आदित्य नाथ करेंगे।

सीएम योगी राजधानी लखनऊ में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण करेंगे।

पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के अभियान के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे कि पौधे सुरक्षित रहें और रोपण स्थलों की जियो-टैगिंग भी की जाए।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य के लोग चल रहे वन महोत्सव के बीच वृक्षारोपण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरणीय चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे।

योगी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। वे वहां से कौशाम्बी जाएंगे और वहां भी पौधा रोपेंगे। मंझनपुर में जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here