Homeराष्ट्रीयTamil Nadu Kallakurichi: ज़हरीली शराब से तमिलनाडु में 25 लोगों की मौत,...

Tamil Nadu Kallakurichi: ज़हरीली शराब से तमिलनाडु में 25 लोगों की मौत, 60 लोग अस्पताल में भर्ती

Tamil Nadu Kallakurichi: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में ज़हरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत हो गई. तमिलनाडु सरकार ने इस मामले की जांच सीबी-सीआईडी ​​से कराए जाने के आदेश दिए गए हैं.

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. आरोपी के पास से 200 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है, जिसमें मेथनॉल मिला हुआ था.

इस घटना को लेकर तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी था.

इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है. जनता ऐसे अपराध में शामिल लोगों की सूचना देगी तो त्वरित कार्रवाई की जायेगी. समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा.’

तमिलनाडु सरकार ने इस मामले की जांच CB-CID से कराए जाने के आदेश दिए हैं. कल्लाकुरिची डीएम श्रवण कुमार जाटवथ ट्रांसफर कर दिया गया है. इसके अलावा SP समय सिंह मीना को सस्पेंड कर दिया गया.

कल्लाकुरिची निषेध शाखा के अधिकारियों सहित नौ अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इस बीच कल्लाकुरिची जिले के नए कलेक्टर एमएस प्रशांत ने सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की. राजथ चतुर्वेदी को यहां का पुलिस अधीक्षक बनाया गया हैं.

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भी मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

उन्होंने आगे कहा, ‘समय-समय पर हमारे राज्य के विभिन्न हिस्सों से जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों की खबरें सामने आती रहती हैं. ये अवैध शराब उत्पादन और खपत पर निरंतर चूक को दर्शाता है. यह गंभीर चिंता का विषय है.’

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here