Homeछत्तीसगढ़Sumita rani became judge: कवर्धा की छात्रा सुमिता रानी बनीं जज

Sumita rani became judge: कवर्धा की छात्रा सुमिता रानी बनीं जज

सुमिता रानी

कवर्धा. कबीरधाम जिले की छात्रा सुमिता रानी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल जज परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. होली किंगडम स्कूल में पढ़ने वाली सुमिता ने अपने परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है. सुमिता की सफलता पर उनके परिवार और स्कूल हर्ष का माहौल है.
सुमिता रानी ने होली किंगडम स्कूल से पढ़ाई शुरू की. यहीं से नर्सरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा की. इनके पिता सुदर्शन कुर्रे कबीरधाम जिले में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. सुमिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, विद्यालय के शिक्षकों को दिया है. उन्होंने कहा कि मेरे विद्यालय परिवार का सहयोग और आशीर्वाद मेरी सफलता की नींव है.

सुमिता की सफलता पर उसके परिवार वाले खुश हैं और वो उनकी लगन की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही होली किंगडम स्कूल के निदेशक समेत शिक्षकों ने सुमिता की तारीफ की और कहा कि उसने अपनी लगन और मेहनत के बल पर मुकाम हासिल किया है. हम उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here