Homeछत्तीसगढ़Sex Racket: उजबेकी युवती का कनेक्शन आया सामने, 11 गिरफ्तार

Sex Racket: उजबेकी युवती का कनेक्शन आया सामने, 11 गिरफ्तार

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार

रायपुर. तेलीबांधा के वीआईपी रोड इलाके में 5 फरवरी की रात शराब के नशे में धुत जिस विदेशी युवती ने स्कूटी को टक्कर मारी थी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. उस मामले का पूरा खुलासा रायपुर पुलिस ने कर दिया है, जिसमें ये सामने आया है कि उजबेकिस्तान की रहनेवाली युवती सेक्स रैकेट का हिस्सा थी. उसे मुंबई से रायपुर बुलाया गया था. यहां एक होटल में ठहराया गया था. उसे 27 हजार रुपये में बुलाया गया था.

पुलिस ने इस मामले में रायपुर से लेकर बंगाल तक से गिरफ्तारी की है, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें रवि ठाकरे (55), आरडीए कॉलोनी, रायपुर, जागेंद्र उके उर्फ मोहन (29) गुढ़ियारी, रायपुर,  बृजेश साहा (35)  अंबिकापुर, हाल निवास रायपुर, मो साजिद (28) संतोषी नगर, रायपुर, दिनेश लिलवानी (30) टिकरापारा, रायपुर, शेख इमरान (34) टिकरापारा, रायपुर, अमित सोनी (28) पुरानी बस्ती, रायपुर, रमेंद्र पाठक (32) डीडी नगर, रायपुर, शेख नूरुल हक (49) टिकरापारा, रायपुर, दुर्गेश पनागर (25) कवर्धा और जुगल कुमार राय (39) पश्चिम बंगाल, हाल निवास रायपुर शामिल हैं.

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार.

पुलिस की जांच में ये बात सामने आयी है कि आरोपित ऐप का इस्तेमाल अपना रैकेट चलाने में कर रहे थे. उसी के जरिये ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं. साथ ही पैसों की डिमांड की जाती थी. पुलिस ने पहले इस मामले में रवि ठाकरे और जागेंद्र उके को गिरफ्तार किया था. उसी से पूछताछ में पूरा मामला खुलता चला गया. इसके बाद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की गई. जुगल कुमार राय घटना के बाद पश्चिम बंगाल के नार्थ परगना चला गया था. पुलिस की टीम ने उसे पश्चिम बंगाल जाकर गिरफ्तार किया.

पुलिस की जांच के दौरान ये बात भी सामने आई है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनका नेटवर्क देश के कई राज्यों में हैं. वो विदेशी काल गर्ल के साथ पश्चिम बंगाल से भी युवतियों को बुलाते थे और कस्टमर के डिमांड के हिसाब से सप्लाई करते थे. पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

ये मामला उस घटना के बाद सामने आया, जब उजबेकिस्तान की युवती वीआईपी रोड इलाके में नशे में धुत होकर गाड़ी से घूम रही थी. इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. इसके बाद मौके पर पहूंची पुलिस के सामने युवती ने जमकर हंगामा किया था. जिस गाड़ी से युवती घूम रही थी. उस पर भारत सरकार लिखा था. इसी के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की थी.

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here