Sex CD Case में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कोर्ट ने बरी कर दिया है. सीबीआई की विशेष अदालत ने मामले में भूपेश बघेल पर लगी सभी धाराएं हटाते हुए कहा कि मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं बनाता है. फैसले के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर सत्यमेव जयते लिखा.
सेक्स सीडी कांड में जेल तक जा चुके पूर्व सीएम भूपेश बघेल इससे पहले आज दिन में दूसरी बार सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ तीन अन्य आरोपियों की भी कोर्ट में पे
शी हुई, वहीं एक आरोपी की पहले ही मौत हो चुकी है. कोर्ट ने सिर्फ भूपेश बघेल पर फैसला दिया है, बाकी अन्य आरोपियों के बारे में कुछ नहीं कहा है.
इस मामले की अगली सुनवाई एक महीने बाद 4 अप्रैल को होगी. पूर्व मंत्री राजेश मूणत से जुड़े सेक्स सीडी कांड की गूंज राज्य की राजनीति में 2017 में सुनाई दी थी, उस समय तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर साजिश का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया था, इस मामले में भूपेश बघेल को जेल भी जाना पड़ा था, जिस पर उन्होंने जमानत लेने से इनकार कर दिया था, इसके बाद राज्य के राजनीतिक हल्के में भूचाल आ गया था, 2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी और फिर भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे.



