Homeराष्ट्रीयRaymond Father-Son Reunion: ख़त्म हुआ रेमंड ग्रुप में पिता-पुत्र का विवाद, बेटा...

Raymond Father-Son Reunion: ख़त्म हुआ रेमंड ग्रुप में पिता-पुत्र का विवाद, बेटा बोला – आप स्वस्थ्य रहो पापा

  • नौ साल बाद हुई पिता-पुत्र की मुलाक़ात

  • पिता से मुलाक़ात की फोटो बेटे ने पोस्ट की

  • पहले था पिता विजयपत सिंघानिया से विवाद

  • फिर पत्नी ने छोड़ा गौतम सिंघानिया का साथ

  • परिवार में ऑल इज़ वेल होने के मिले संकेत

Raymond Father-Son Reunion: मुंबई से कॉर्पोरेट जगत से बड़ी खबर आ रही है। रेमंड ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया की अपने पिता से सुलह हो गई है। इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है, क्योंकि नौ साल के बाद गौतम सिंघानिया ने अपने पिता विजयपत सिंघानिया के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं। इसलिए ये माना जा रहा है कि पिता पुत्र के बीच का विवाद खत्म हो गया है और दोनों एक हो गए हैं।

रेमंड ग्रुप के संस्थापक विजयपत सिंघानिया नौ साल पहले उस समय सुर्खियों में आए थे, जब ये बात सामने आई थी कि बेटे गौतम सिंघानिया ने उनको घर से निकाल दिया है। उसके बाद विजयपत सिंघानिया का इंटरव्यू बहुत वायरल हुआ था। देश विदेश में उनकी बात सुर्खी बनी थी। कैसे रेमंड जैसे ग्रुप की स्थापना करनेवाले को अपनी एक गलती की वजह से दो कमरों के फ्लैट में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है, क्योंकि विजयपत ने कंपनी का मालिकाना हक बेटे को दे दिया था, जिसके बाद बेटे ने उनको घर से निकाल दिया, ऐसी खबरें आईं थी।

इसके बाद सालों बीत गए कुछ महीने पहले गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी के बीच विवाद और दोनों में अलगाव की खबर सामने आई थी, जिसको लेकर भी सुर्खियां बनी थी।

अब गौतम सिंघानिया ने एक्स पर अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर की है और लिखा हैं कि आज पिता को अपने घर पर और उनका आशीर्वाद पाकर खुश हूं। हम सदैव आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं पापा।

इस पोस्ट को पांच हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि लगभग एक हजार बार ये पोस्ट शेयर की गई है।
अगर साल की बात करें, तो 2015 था, जब विजयपत सिंघानिया ने अपने बेटे गौतम सिंघानिया को कंपनी की बागडोर सौंप दी थी। कंपनी की बागडोर मिलने के बाद से गौतम सिंघानिया का पिता से विवाद सामने आ गया था, जिसके चर्चा आम लोगों के बीच होने लगी थी। 2017 में विजयपत ने बेटे गौतम पर खुद को जेके हाउस से बाहर निकालने का आरोप लगाया था। अब करीब नौ साल बाद फिर से विजयपत जेके हाउस पहुंचे हैं।

पिछले साल यानी 2023 में गौतम सिंघानिया का अपनी पत्नी नवाज मोदी से विवाद सामने आया, तब भी विजयपत ने बहु का पक्ष लिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने उसको सब कुछ दिया, गलती मेरे से हुई। मेरे पास कुछ पैसे थे, जिनसे मैं अपना गुजारा कर रहा हूं, नहीं तो आज मैं सड़क पर होता। अगर मैं सड़क पर होता, तो ये देख कर मेरा बेटा गौतम बहुत खुश होता।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here