Homeराष्ट्रीयRam Mandir KN Rajanna: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कांग्रेस नेता के...

Ram Mandir KN Rajanna: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल- कहा-तंबू में दो गुड़िया रखकर उसे राम कह दिया

Ram Mandir KN Rajanna: कर्नाटक कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार के मंत्री केएन राजन्ना (KN Rajanna) ने रामलला को लेकर एक विवादित बयान दिया है। केएन राजन्ना ने कहा राम मंदिर का इतिहास हजारों सालों का है। भाजपा लोगों को धोखा दे रही है। कांग्रेस नेता ने आगे कहाजब बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था तो मैं अयोध्या गया था।

एएनआई, रायपुर। Ram Mandir। देशभर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। 22 जनवरी को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने अलग-अलग राज्यों में विशेष तैयारी कर ली है।

वहीं, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस समारोह से दूरी बना ली है। इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार के मंत्री केएन राजन्ना (KN Rajanna) ने मंगलवार (16 जनवरी) को रामलला को लेकर एक विवादित बयान दिया।

Ram Mandir KN Rajanna: केएन राजन्ना ने कहा, राम मंदिर का इतिहास हजारों सालों का है, लेकिन भाजपा चुनावों के लिए मंदिर बना रही है। भाजपा लोगों को धोखा दे रही है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा,”जब बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था तो मैं अयोध्या गया था। तंबू में दो डॉल रखकर उन्हें ये लोग (बीजेपी) राम भगवान कहने लगे।

केएन राजन्ना ने आगे कहा, जब घर के पास राम मंदिर जाते हैं तो हमें अलग महसूस होता है, लेकिन अयोध्या में मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ।” केएन राजन्ना पर सियासी हंगामा हो रहा है।

कर्नाटक के इस मंत्री के बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों की कोई जरूरत नहीं है। भगवान राम सदियों से लोगों के दिलों में हैं। मुझे लगता है कि ऐसे बयानों की कोई जरूरत नहीं है।”

Ram Mandir KN Rajanna: बताते चलें की रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा में शिरकत न करने की वजह बताते हुए कहा कि यह समारोह भाजपा-आरएसएस का एक इवेंट है। वहीं, मंगलवार को राहुल गांधी ने भी राम मंदिर उद्घाटन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं वोट के लिए लिए धर्म का इस्तेमाल नहीं करता हूं।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here