Homeछत्तीसगढ़Raipur Nagar Nigam Election: आर्ची साहू के प्रचार ने पकड़ा जोर, मिल...

Raipur Nagar Nigam Election: आर्ची साहू के प्रचार ने पकड़ा जोर, मिल रहा जनसमर्थन

जनसंपर्क करती आर्ची साहू.

रायपुर. नगर निगम के महत्मा गांधी वार्ड-8 से बीजेपी प्रत्याशी आर्ची साहू के प्रचार से जोर पकड़ लिया है. आर्ची अपने समर्थकों के  साथ लगातार डोर-टू-डोर प्रचार कर रही हैं और वार्ड के लोगों को अपनी प्राथमिकताएं बता रही हैं. उन्हें वार्ड के लोगों का समर्थन मिल रहा है. आर्ची का कहना है कि वार्ड के रहनेवाले लोग उन्हें बेटी और बहन की तरह प्यार दे रहे हैं और समर्थन का वादा कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की परंपरा के मुताबिक आर्ची का प्रचार के दौरान स्वागत किया जा रहा है. कहीं, फूल बसराए जा रहे हैं, तो कहीं आरती उतारी जा रही है. कहीं नारियल देकर शगुन किया जा रहा है. इससे आर्ची खासी उत्साहित हैं. कह रही हैं, जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है. उससे साफ है कि जीत हमारी होगी और बड़े अंतर से हम जीत दर्ज करेंगे. आर्ची का कहना है कि हम स्थानीय प्रत्याशी है. इसलिए वार्ड के लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी, जब भी वो याद करेंगे. हम उनके मदद के लिए खड़े होंगे.

आर्ची कह रही हैं कि मैं युवा और महिला प्रत्याशी हूं. इसलिए महिलाओं को लेकर विशेष योजनाएं मेरे मन में है. सबसे बड़ा है कि हम वार्ड की हर महिला को महतारी वंदन योजना से जोड़ेंगे, ताकि राज्य सरकार की ओर से दी जानेवाले एक हजार की मदद हर माह प्राप्त हो सके. इसके साथ ही सबको घर का सपना हम साकार करेंगे. पीएम आवास योजना में अब तक जिनको मकान नहीं मिला है. उन्हें मकान दिलवाएंगे, ताकि उनके सिर पर पक्की छत हो.
आर्ची MCA पास हैं. कहती हैं कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने वार्ड में शिक्षा को लेकर होगी. हम वार्ड में हाई स्कूल खुलवाएंगे. साथ ही आंगनबाड़ी से लेकर स्कूलों तक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए काम करेंगे, क्योंकि अगर हमारे बच्चे शिक्षित हो जाएंगे, तो उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होगी और वो आगे बढ़ेंगे.आर्ची के पिता उमाशंकर साहू बीजेपी नेता हैं. वो भी बचपन से बीजेपी की नीतियों से प्रभावित हैं. कह रही हैं कि वार्ड से लेकर केंद्र तक बीजेपी की सरकार होगी, तो सोचिये कितना विकास होगा. उन्होंने कहा कि हमारे वार्ड में इससे पहले बीजेपी की पार्षद थी, लेकिन मेयर कांग्रेस का था. इसलिए भेदभाव होता था, जो काम होना चाहिए, वो मेयर के चलते नहीं हो पाया. इस बार मेयर का चुनाव सीधे जनता करेगी, लेकिन मेयर बीजेपी का बनेगा, तो विकास के काम ठीक से होंगे.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here