Homeराष्ट्रीयRahul Gandhi Kisan: किसानों के समर्थन में राहुल गांधी, बोले- INDIA की...

Rahul Gandhi Kisan: किसानों के समर्थन में राहुल गांधी, बोले- INDIA की सरकार आएगी तो मिलेगी MSP

Rahul Gandhi Kisan: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि INDIA की सरकार आएगी तो किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो भी है, उसे पूरा किया जाएगा। बता दें कि किसान आंदोलन कर रहे हैं। वे दिल्ली सीमा पर डटे हैं। वहीं मोदी सरकार ने दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया है। दिल्ली सीमा में घुसने की कोशिश करने पर लीठीचार्ज, टियर गैस और रबर बुलेट दागने की छूट मिली हुई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ अंबिकापुर पहुंचे। अंबिकापुर में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, वे क्या कह रहे हैं। वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। बीजेपी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की, लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही बात को लागू करने को तैयार नहीं हैं।’

राहुल गांधी ने कहा, स्वामीनाथन ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि किसानों को वाकई एमएसपी का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर रही है। जब भारत सरकार सत्ता में आएगी तो हम भारत के किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला (कानून) देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो उल्लेख किया गया है, हम उसे पूरा करेंगे।’

अंबिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में आयोजित आमसभा के बाद राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अचानक दो दिन के लिए स्थगित हो गई है। दिल्ली में किसानों के आंदोलन में उपजे विवाद के बाद राहुल व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिल्ली निकलना पड़ा।

अंबिकापुर में आमसभा के बाद राहुल गांधी की यह यात्रा बलरामपुर जिले के ओर रवाना होने वाली थी कि अचानक यात्रा स्थगित कर दी गई। यह यात्रा दो दिन के लिए स्थगित की गई है। दो दिन बाद फिर से राहुल गांधी यात्रा आरंभ करेंगे। बलरामपुर के बाद यात्रा झारखंड राज्य में प्रवेश करेगी।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here