Homeछत्तीसगढ़Police Naxalite Encounter: 2026 तक नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़, बोले सीएम विष्णु...

Police Naxalite Encounter: 2026 तक नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़, बोले सीएम विष्णु देव साय

सीएम विष्णु देव साय.
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के चलाए जा रहे अभियान के खुश हैं. वो कह रहे हैं कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होकर रहेगा. गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ के बाद सीएम का ये बयान आया है. उन्होंने दस से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने को पुलिसबल की सफलता बताया.
सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को पूरा करने के लिए सुरक्षा बल के जवान लगे हैं. वो लक्ष्य हासिल करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. जवानों को मिल रही कामयाबी सराहनीय है. उनकी बहादुरी को मेरा सलाम है. डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होकर रहेगा. कुछ दिन पहले सुरक्षा बलों को बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली थी, तब भी सीएम ने सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाया था.
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here