PM Modi Bastar: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को बस्तर आ रहे हैं। पीएम के आगमन को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। यहां वे छोटे आमाबाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पदाधिकारियों की बैठक ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैत्र नवरात्रि के आरंभ होने से एक दिन पहले 8 अप्रैल को बस्तर आयेंगे। भानपुरी क्षेत्र के गांव छोटे आमाबाल में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भाजपा के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी नितिन नवीन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बुधवार की शाम विशेष विमान से बस्तर पहुंच कर सीधे छोटे आमाबाल गांव का दौरा किया। वहां होने वाले प्रधानमंत्री जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। आ
भाजपा छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा की तमाम तैयारी व रुपरेखा को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की दो घंटे लंबी बैठक ली, जिसमें मोदी जी की सभा के लिये सभी कार्य व तैयारी को एक दिन पहले पूरा करने कहा गया है।
प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा के प्रभारी का दायित्व वन मंत्री केदार कश्यप को सौंपा गया है, लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को मतदान होना है।
पीएम नरेंद्र मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करने चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, बैठक में नितिन नवीन ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला प्रदेश प्रवास है।
प्रधानमंत्री की जनसभा अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसकी तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहे। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में सभा हो रही है, जिसे पूर्णतः सफल बनाने बड़ी गंभीरता से सौंपे गये दायित्वों को पूरा करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि गर्मी का समय है, सभा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। उनकी सुविधा व जन सभा की व्यवस्था के लिये पदाधिकारी कार्यकर्ता बिना थके रूके काम करें। बस्तर की पावन धरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन बेहद महत्वपूर्ण है।



