Homeछत्तीसगढ़Online Betting: दिल्ली में बैठकर छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलाने वाले...

Online Betting: दिल्ली में बैठकर छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलाने वाले 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Online Betting: छत्तीसगढ़ में अन्ना रेड्डी पैनल से आईपीएल सट्टा खिलाने वाले पांच अंतर्राज्यीय सटोरिए को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सटोरिये दिल्ली में फ्लैट किराये से लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खिला रहे थे।

रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ में अन्ना रेड्डी पैनल से आईपीएल सट्टा खिलाने वाले 5 अंतर्राज्यीय सटोरिए को दिल्ली से गिरफ्तार किया। सटोरिये दिल्ली में फ्लैट किराये से लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खिला रहे थे। मामले में पांच सटोरियों के साथ अब तक कुल 06 सटोरिये गिरफ्तार किया गया है।

मामले में रायपुर के डीडी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से नगदी रकम जब्त किया गया था।

पुलिस को इन सटोरियों से जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन में लगभग करोड़ों रुपए के लेन-देन की जानकारी मिली है। आरोपियों के बैंक खातों के पैसों को होल्ड और फ्रीज किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप 04 नग, मोबाइल फोन 15 नग, चेकबुक 04 नग, पासबुक 06 नग, ए.टी.एम. कार्ड 22 नग, कैल्कुलेटर 01 नग और 01 नग वाईफाई राउटर समेत चार लाख का सामान जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी में रोहित क्षेतीजा (24साल) निवासी सिंधी कालोनी, जिला नरसिंहपुर एमपी। रविशंकर सिंह गोंड (24साल) निवासी बलिया यूपी। जीब नारायण पाण्डेय (40साल) निवासी जिला हरगाखांची नेपाल। शुभम निषाद (25साल) निवासी कबीरधाम छत्तीसगढ़। ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये (37साल) निवासी नेपाल।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here