Homeछत्तीसगढ़Nigma Election Today: 10 नगर निगम के लिए 79 प्रत्याशी, जानिए कहां...

Nigma Election Today: 10 नगर निगम के लिए 79 प्रत्याशी, जानिए कहां किसके बीच टक्कर

रायपुर. राज्य में आज 10 मेयर पदों और वार्ड पार्षदों के लिए वोट डाले जाएंगे. ठीक आठ बजे वोटिंग शुरू होगी, जो शाम तक चलेगी. नतीजे 15 फरवरी को आएंगे. अभी तक इन सभी जगहों पर कांग्रेस का कब्जा था. इस बार बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी है, क्या होगा. किसकी नगर सरकार बनेगी, जनता तय करेगी. 10 नगर निगम के लिए 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. कहां मुख्य रूप से किसके बीच टक्कर है. ये हम आपको बता देते हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला हर जगह बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच हैं. ये पहला मौका है जब सीधे तौर पर मेयर का चुनाव जनता के द्वारा किया जाएगा.

रायपुर नगर निगम के लिए सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी मैदान में हैं, तो राजनांदगांव में 11 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे ही कोरबा में भी 11 प्रत्याशियों के बीच टक्कर है, लेकिन दुर्ग नगर निगम में सिर्फ दो प्रत्याशी मैदान में हैं, जो सबसे कम हैं. वार्ड पार्षदों के लिए 1889 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें से भी आज वोटर अपने वार्ड पार्षद को चुनेंगे.

आज 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए वोट पड़ेंगे. इनके नतीजे भी 15 फरवरी को आएंगे.

  • रायपुर में बीजेपी ने मीनल चौबे को प्रत्याशी बनाया है, तो दीप्ति दुबे को टिकट दिया है. इन्हीं दोनों के बीच टक्कर है.
  • बिलासपुर में पूजा विधानी बीजेपी की प्रत्याशी हैं, तो प्रमोद नायक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
  • दुर्ग नगर निगम के लिए बीजेपी ने अलका बाघमार को, तो कांग्रेस ने प्रेमलता पोषण साहू को प्रत्याशी बनाया है.
  • राजनांदगांव में बीजेपी ने मधुसूदन यादव को टिकट दिया है, तो कांग्रेस ने निखिल द्विवेदी को मैदान में उतारा है.
  • अंबिकापुर में बीजेपी ने मंजूषा भगत पर विश्वास जताया है, तो कांग्रेस ने अजय तिर्की को उतारा है.
  • चिरमिरी नगर निगम के लिए बीजेपी के प्रत्याशी रामनरेश राय हैं, तो कांग्रेस ने विनय जायसवाल को मैदान में उतारा है.
  • जदगदलपुर में बीजेपी ने संजय पांडेय को टिकट दिया है, तो कांग्रेस ने मलकीत सिंह गैंदू को मैदान में उतारा है.
  • रायगढ़ में जीववर्धन चौहान बीजेपी के प्रत्याशी हैं, तो जानकी काटजू कांग्रेस की उम्मीदवार हैं.
  • धमतरी में जगदीश रामू रोहरा बीजेपी के प्रत्याशी हैं, वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो चुका है. यहां बीजेपी प्रत्याशी का मुकाबला निर्दलीयों से होगा.
  • कोरबा नगर निगम में मुख्य टक्कर बीजेपी की संजू देवी राजपूत और कांग्रेस की उषा तिवारी के बीच है.
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here