Homeछत्तीसगढ़Nigam Election: राजधानी रायपुर के लिए बीजेपी के पिटारे में क्या-क्या ?

Nigam Election: राजधानी रायपुर के लिए बीजेपी के पिटारे में क्या-क्या ?

. अटल विश्वास पत्र दिया है पार्टी ने घोषणा पत्र का नाम

. पूरे लाव-लश्कर के साथ जारी किया गया घोषणा पत्र

  • वोटिंग से 48 घंटे पहले जारी किया गया घोषणा पत्र

रायपुर नगर निगम के लिए घोषणा पत्र जारी करते बीजेपी नेता.

रायपुर. बीजेपी ने निगम चुनाव के लिए राजधानी रायपुर का घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें भारी-भरकम वादे किये गये हैं. इसका नाम अटल विश्वास पत्र रखा गया है. रायपुर के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम की मौजूदगी में पार्टी के तमाम नेताओं की ओर से इसे जारी किया गया और राजधानी के हर इलाके में चौपाटी विकसित करने का वादा किया गया है.
इस मौके सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम का अटल विश्वास पत्र में जो वादे किये गए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा. विशेष बात ये है कि बीजेपी ने वोटिंग के 48 घंटे पहले रायपुर के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है. इससे पहले पार्टी ने पूरे प्रदेश के लिए घोषणा पत्र जारी कर चुकी है. राजधानी रायपुर के चारों विधायकों ने कहा कि हम वचन देते हैं, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ राजधानी को दिलवाएंगे, नगर निगम रायपुर को स्मार्ट शहर बनाने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे. सभी ने रायपुर शहर में भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने और भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे को भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की.

सांसद अग्रवाल ने कहा कि भूमि स्वामी पट्टा और शहरी क्षेत्रों में पीएम सहित अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को पूरा करेंगे. महिलाओं के नाम पर दर्ज सम्पत्ति के कर में 25 फीसदी छूट के अलावा शहर में ड्रेनेज की समस्या दूर करना, शारदा चौक सहित अन्य सड़कों को बढ़ रही आबादी के हिसाब से चौड़ीकरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रायपुर में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए इंटरनेशनल एजेंसी के माध्यम बड़ी कार्ययोजना बनाई जाएगी.

मंत्री राम विचार नेताम ने कहा नगर निगम के अटल विश्वास पत्र में रायपुर को विकसित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू होंगी. शहरी क्षेत्रों के गरीबों के लिए पीएम आवास सहित जनकल्याणकरी योजनाओं को मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने का संकल्प है. जनता ने कांग्रेस के कुशासन और निगम में हुए भ्रष्टाचार को देखा है, इसलिए हम नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे.

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि रायपुर नगर निगम के अटल विश्वास पत्र में शहर के विकास के सभी बिंदु शामिल हैं. इसमें शहर में पार्किंग, तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण, सभी नगर निगम के जाेनों में चौपाटी की व्यवस्था, जनसमस्याओं के समाधान के लिए ट्रोल फ्री नंबर, रायपुर को स्वच्छ बनाने हेतु स्वच्छता कमेटी, वार्डों और सावर्जनिक स्थलों पर फ्री टॉयलेट सहित अनेक मूलभूत सुविधाओं बनाने के लिए विकास के बिंदु शामिल हैं.

अटल विश्वास पत्र की प्रमुख बातें 

  • तात्यापारा-शारदा चौक चौड़ीकरण छह माह में करेंगें.
  • तालाबों का संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण किया जायेगा.
  • सभी जोन में चौपाटी का निर्माण किया जाएगा.
  • मुख्य मार्ग एवं सड़कों मे लगने वाले बाजारों को जन सुविधा का ध्यान रखते हुए व्यस्थित किया जाएगा.
  • रायपुर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत उद्योग भवन राजेंद्र नगर, सरोना, तेलीबांधा, में फ्लाई ओवर का निर्माण कर यातायात ठीक किया जाएगा. ॉ
  • हर घर शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जाएगा.
  • टोल फ्री सेवाओं पानी, सफाई, स्ट्रीट लाईट जैसे अन्य मूलभूत सेवाओं को जीरों टालरेंस की नीति से समाधान होगा.
  • रायपुर शहर से प्रत्येक जोन अंतर्गत उपलब्ध भूमि को चिन्हित कर खेल मैदान एवं उद्यान के रूप में विकसित किया जायेगा.
  • खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए खेल एकाडमी की स्थापना की जायेगी.
  • रैन बसेरा (रात्रि कालीन आश्रय स्थल) को सुविधाओं से युक्त किया जाएगा.
  • नगर निगम अंतर्गत बाग बगिचा में बापू की कुटिया एवं ओपन जिम का रखरखाव करेंगे.
  • अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्मानजनक हो इसके मुक्ति धाम में नियमित सफाई, शेड, प्रकाश पानी, जनसुविधा का समुचित व्यवस्था करेंगे.
  • नागरिकों की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक एवं सड़क पर घूमने वाले पशुओं एवं कुत्तों से बचाव के लिए कदम उठाये जाएंगे एवं रायपुर को रेबीज मुक्त शहर बनाया जायेगा.
  • ‘माय सिटी ऐप’ लांच कर प्रत्येक जोन कार्यालय में एकीकृत सेवा केंद्र की स्थापना करेंगें.
  • सार्वजनिक स्थलों बाजार एवं मुख्य मार्ग के आस पास महिलाओं के लिए पिंक टायलेट का निर्माण किया जाएगा.
  • दिव्यांगों के लिए सार्वजनिक भवनों में बाधा रहित वातावरण बना कर दिव्यजनों की सुविधा का ध्यान रखा जाये. साथ ही मोटक ट्राईसिकल उपलब्ध कराएंगे.
  • नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अवैध कालोनी में सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाकर अवैध कालोनी को नियमानुसार नियमित कर मूलभूत सुविधा उपलब्ध (सड़क, बिजली, पानी) कराई जाएंगी.
  • रायपुर नगर निगम क्षेत्र में विद्यालय एवं महाविद्यालय में मुफ्त वाई फाई की सुविधा देंगे.
  • समाधान योजना के माध्यम से बिना जुर्माना या ब्याज लगाये पुराने सम्पत्ति कर के लिए एक मुश्त निपटारा कर भूमि/भवन स्वामी को राहत दी जाएगी.
  • सर्वसुविधा युक्त आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र बनाये जाएंगे. जिनमें बच्चों ओर माताओं के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही स्तनपान के लिए स्थान की व्यवस्था की जायेगी.
  • विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के लिये फ्री सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराएंगे.
  • रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए मौजूदा हास्टलों की सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार होगा.
  • मोर क्लिनिक स्थापित करेंगे, जो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ आवश्यक पड़ने पर रेफरल केंद्र के रूप में भी कार्य करेगें.
  • रायपुर नगर निगम क्षेत्र में रोजगार मूलक स्किल डेवेलपमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवक एवं युवतियों के लिये उद्यम, व्यक्तित्व विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
  • विश्वकर्मा ठीहा योजना के तहत कारीगरों, परंपरागत व्यवसायों, असंगठित उत्पादक कार्य को केवल ऋण ही नहीं बल्कि अपना कारोबार चलाने के लिए निकाय अंतर्गत बाजार और उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जायेगा.
  • गोकुल नगर का विस्तार करेंगे ताकि गोवंश संरक्षण, उनकी देखभाल और आवास के लिये बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके.
  • श्रद्धांजलि योजना के तहत ₹500 की वृद्धि कर हितग्राही को ₹2500 प्रदान करेंगें ताकि कठिन समय मे आर्थिक सहायता मिल सके.
  • राजधानी की सड़कों पर उचित प्रकाश व्यवस्था कर नो-डार्कनेस सुनिश्चित करेंगे.
  • महिला स्वयं सहायता समूह को आर्थिक मदद दी जाएगी.
  • हम रायपुर में महत्वपूर्ण सीवेज और जल निकासी समस्याओं को हल करेंगे.
  • हम जलभराव को रोकने, लार्वा के प्रजनन को रोकने और नियमित रूप से कीचड़ हटाने के लिए समर्पित सीवेज अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे, जिससे जल निकासी क्षमता बहाल हो और जल प्रवाह में सुधार हो.
  • शहरी गरीबों को बेहतर जीवन गुणवत्ता और सतत आजीविका के लिए समान अवसर प्रदान करेंगे. शक्ति नगर, शिवाजी नगर और महाराजबंध में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.ॉ
  • बिजली तारों के जंजाल से मुक्ति के लिए चरणबद्ध तरीके से अंडरग्राउंड केबलिंग का काम किया जाएगा.
  • हम तालाबों में घरेलू स्रोतों से आने वाले जल और कचरे का उपाय करेंगे और वर्षा जल निकासी में सुधार करेंगे.
  • हम रायपुर में जल प्रदूषण के कारण पीलिया, डायरिया जैसे बीमारियों से बचने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here