Homeछत्तीसगढ़Nigam Election: निर्वाचन आयुक्त पहुंचे बिलासपुर, मतदान की तैयारियों की समीक्षा की

Nigam Election: निर्वाचन आयुक्त पहुंचे बिलासपुर, मतदान की तैयारियों की समीक्षा की

बिलासपुर पहुंच निर्वाचन आयुक्त ने देखी मतदान की तैयारियां.

बिलासपुर. राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने बिलासपुर पहुंचे. उन्होंने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में अधिकारियोंके साथ बैठक की. इस दौरान जरूरी निर्देश दिए और स्ट्रांग रूम का जायजा लिया.

निर्वाचन आयुक्त ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताया. उन्होंने पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान आयोग के सचिव डॉ  सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नोडल अधिकारी ओपी पाल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह मौजूद रहे.

बिलासपुर पहुंचने पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सबसे पहले शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर निरीक्षण किया. पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा. निर्वाचन आयोग की चेकलिस्ट के अनुरूप तैयारियों के बारे में जाना. जिले के अधिकारियों से कहा कि स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों  की तैयारियां अच्छी हैं.  उन्होंने अधिकारियों से आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण को समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here