
रायपुर. नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को फिर बड़ी कामयाबी मिली है. बीजापुर जिले में 36 लाख से इमानी आठ नक्सलियों के साथ कुछ 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इसे नक्सल के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि कई शीर्ष नेताओं के मारे जाने के बाद से नक्सलियों की कमर टूट रही है और लगातार वो सुरक्षा बलों की गिरफ्त में आ रहे हैं.
बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र इलाके में ये कामयाबी मिली है, जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें चार आठ-आठ लाख के इनामी नक्सली है, जबकि चार नक्सली एक-एक लाख के इनामी हैं. कमली कोड़ेम, चैते सोढ़ी, जोगी सोढ़ी, और राजे सोढ़ी पर आठ-आठ लाख का इनाम है. वहीं, देवा मड़कम, कोसा माड़वी, लिंगा कुहरामी, सोमड़ा मड़कम पर एक-एक लाख का इनाम है. अन्य नक्सलियों में जोगा मड़कम, हुर्रा मड़कम, सोमड़ा मड़कम, रामा माड़वी, हुंगा माड़वी, सुक्का माड़वी भी शामिल हैं. इनके पास से लकड़ी के 23 व लोहे के आठ स्पाइक, गैती जब्त की गई है.
गरियाबंद में 19 से 22 फरवरी के बीच सुरक्षा बलों ने बड़े नक्सलियों जयराम, जिस पर एक करोड़ का इनाम था. उसके अलावा सत्यम, जिस पर 65 लाख का इनाम था. इसके अलावा गुड्डू समेत 16 नक्सलियों को मार गिराया था. सत्यम गवाड़े धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन का प्रमुख और क्षेत्र में नक्सली आतंक का पर्याय था. सत्यम पर 25 से अधिक अपराध दर्ज थे.



