Homeछत्तीसगढ़Mumbai Meet: अमेरिका और रूस छत्तीसगढ़ में करेंगे इन्वेस्ट, अब तक एक...

Mumbai Meet: अमेरिका और रूस छत्तीसगढ़ में करेंगे इन्वेस्ट, अब तक एक लाख करोड़ के प्रस्ताव मिले

मुंबई में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट में सीएम विष्णु देव साय उद्योग पतियों के साथ
मुंबई. छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत राज्य में निवेश बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों ने राज्य में अब तक एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो जल्द ही जमीन पर उतरा शुरू हो जाएंगे. इसी के तहत मुंबई में इन्वेस्टर कनेक्ट मीट का आयोजन किया गया, जिसमें अमेरिका और रूस के कंसुलेट जनरल ने हिस्सा लिया. दोनों छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जतायी. सीएम विष्णु देव साय इस दौरान मौजूद रहे.
इन्वेस्टर कनेक्ट के दौरान छह हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर विभिन्न औद्योगिक घरानों की ओर से हस्ताक्षर भी किये गये. मीट के बाद सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” मीट में अमेरिकी कॉन्सल जनरल और रूस के कॉन्सल जनरल से मुलाकात हुईृ. दोनों कॉन्सल जनरल ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताते हुए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल की सराहना की.
मीट में प्रमुख उद्योगपतियों से हमारी सरकार को 6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके साथ ही प्रदेश में एफडीआई के रास्ते खुले हैं.
नई औद्योगिक नीति के कारण अब तक छत्तीसगढ़ ने लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं. हमारा छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है, हमने नई उद्योग नीति के माध्यम से निवेशकों के लिए रेड कारपेट बिछाया है. विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने एवं अधिकाधिक रोजगार सृजन के लिए हमारी सरकार संकल्पित है.
मीट के बाद मुख्यमंत्री आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच राज्य में निवेश की संभावनाओं पर बात की गई. इसके बाद सीएम ने गोदरेज ग्रुप की कार्यकारी निदेशक तान्या डुबाश से मुलाकात की, जिसमें तान्या डुबाश ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति और राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण पर बात की. उन्होंने छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरक, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण और मोल्डेड फर्नीचर निर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश पर विशेष रुचि जताई.
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here