HomeबिहारMassive Fire : बिहार असेंबली से कुछ दूरी पर दो अपार्टमेंटों के...

Massive Fire : बिहार असेंबली से कुछ दूरी पर दो अपार्टमेंटों के बीच लगी भीषण आग

Massive Fire: बिहार विधानसभा से 200 मीटर दूर सामने दो अपार्टमेंट के बीच भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अपार्टमेंट और आसपास के घरों को खाली करवा दिया। राहत और बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि पटना में भीषण आग लग गई। गुरुवार रात अगलगी के बाद चारों ओर अफरातफरी मच गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक आग पूरी तरफ फैल गई।

यह आग विधानसभा से करीब 200 मीटर दूर भिखारी ठाकुर पुल के बगल में अंबेडकर आवास के दो अपार्टमेंट के बीच में लगी। आग बुझाने में स्थानीय लोग भी लगे हुए हैं।

हादसे के बाद दोनों अपार्टमेंट और आसपास के घरों को खाली करवाया जा चुका है। तंग गली होने फायर ब्रिगेड की टीम अंदर नहीं पहुंच पाई। इसके बाद पाइप बिछाकर आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आसपास के लोग भी फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने में जुटी है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here