Mamata Banerjee on Violence: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मुसलमानों से एकजुटता की अपील की और दंगा भड़काने वाले तत्वों से भी सावधान रहने को कहा।”
“पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने मुसलमानों से एकजुटता की अपील की और दंगा भड़काने वाले तत्वों से सावधान रहने को कहा। ममता बनर्जी ने कहा, ‘चुनाव के दौरान कुछ लोग दंगा भड़काने की कोशिश करेंगे, उनके जाल में मत फंसना।’
इसके अलावा उन्होंने मुस्लिमों से कहा कि अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।
यही नहीं ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर भी सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता का डर मुस्लिमों को दिखाया। उन्होंने कहा कि हम इन तीनों को स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि ये भारत के सेकुलरिज्म के खिलाफ हैं।



