Homeराष्ट्रीयMakar Sankranti 2024 : देशभर में मनाई जा रही मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2024 : देशभर में मनाई जा रही मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2024 : आज मकर संक्रांति है। पूरे देश में धूमधाम से संक्रांति मनाई जाएगी। आज गंगा स्नान और दान-पुण्य का खासा महत्व है। स्नान के बाद काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत मिश्रित जल से सूर्य को नमस्कार कर जल अर्पित करना बेहतर होता है।

Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति के अवसर पर किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करने की परंपरा है। इस दिन गंगा नदी में स्नान के बाद दान करने से साधक के लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं। साथ ही पिछले जन्म के बुरे कर्मों से निजात मिलती है और जीवन सुखमय होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और 1000 गाय दान करने के समान पुण्य फल मिलता है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की बधाई दी है। एक संदेश में सीएम योगी ने कहा कि आज मकर संक्रांति का शुभ अवसर है। मैं सभी भक्तों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देता हूं… यह देश भर में विभिन्न रूपों और नामों से मनाया जाता है।

Makar Sankranti 2024 : संक्राति को लेकर इस बार असमंजस था कि यह पर्व 14 को मनाया जाएगा या फिर 15 को। ज्योतिषविदों और पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

संक्राति को लेकर इस बार असमंजस था कि यह पर्व 14 को मनाया जाएगा या फिर 15 को। ज्योतिषविदों और पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

Makar Sankranti 2024 : देशभर में आज मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानें आज क्यों है स्नान-दान का महत्व
पूरे देश में आज मकर संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। गंगा स्नान और दान-पुण्य का आज खासा महत्व है। मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और 1000 गाय दान करने के समान पुण्य फल मिलता है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here