Homeउत्तर प्रदेशMahakumbh Amrit Snan Update: मौनी अमावस्या पर साधु-संतों का अमृत स्नान जारी,...

Mahakumbh Amrit Snan Update: मौनी अमावस्या पर साधु-संतों का अमृत स्नान जारी, हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल

महाकुंभ में अमृत स्नान पर जुटे श्रद्धालु.

प्रयागराज. महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर साधु-संतों का अमृत स्नान जारी है. अखाड़ों की ओर से प्रतीकात्मक रूप से अपने ईष्ट देव को स्नान कराया जा रहा है. इसके बाद खुद साधु-संत स्नान कर रहे हैं. तीन पीठों के शंकराचार्चों ने अमृत स्नान कर लिया है.

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अमृत स्नान के बाद कहा कि आनंद की अनुभूति हो रही है. वहीं, स्नान कर रहे अखाड़ों के साधु-संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है.

तीन शंकराचार्यों ने अमृत स्नान किया

इससे पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि हम तीनों शंकराचार्य अमृत स्नान के लिए जा रहे हैं. उन्होंने रात में हुई भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और उस पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि हमें सतर्क रहना चाहिये, ताकि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो. उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि कुंभ क्षेत्र में कहीं भी पवित्र स्नान करें.

अमृत स्नान के लिए जाते साधु संत.

कैलाशानंद गिरि महराज ने संगम में लगाई डुबकी

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद गिरी महराज ने संगम में अमृत स्नान किया. उन्होंने कहा कि हमने गंगा पूजन किया और लोगों के लिए शांति और समृद्धि के लिए पूजा की. मैं प्रसासन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्नान के लिए किये गये सभी इंतजामों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

पांच करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान

वहीं, दोपहर बाद तक संगम क्षेत्र में पांच करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके थे. श्रद्धालुओं के पवित्र संगम घाटों पर डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से किसी तरह की अफवाह के झांसे में नहीं आने की अपील की थी और कहा था कि जो जिस घाट पर हैं, वहीं, पवित्र स्नान करें. संगम नोज की ओर जाने की कोशिश नहीं करें.

अमृत स्नान के लिए जाते नागा साधु- संत.

हमें जातियों में नहीं बंटना- अवधेशानंद गिरी

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महराज ने कहा कि हमने सोचा कि हमारी वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसलिए हमने स्नान स्थगित कर दिया था, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में हैं, इसलिए हम स्नान करेने आए हैं. सभी अखाड़े के साथ स्नान करने जा रहे हैं. मेरा संदेश है कि भारत एक होना चाहिये और हमें जातियों के आधार पर नहीं बंटना चाहिये. हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं.

हालात सामान्य हो रहे- अरुण साव

कुंभ क्षेत्र में हुई भगदड़ पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि हालात सामान्य हो रहे हैं. महाकुंभ में आज 8 से 10 करोड़ लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान है. अब तक महाकुंभ में 20 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. पूरे हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नजर रखे हुए हैं. सरकार व्यवस्थाओं को बनाने में लगी हुई है.

पूर्वोत्तर रेलवे की सफाई प्रयागराज की कोई ट्रेन कैंसिल नहीं

इधर, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कहा गया है कि प्रयागराज आने और जानेवाली किसी ट्रेन को कैंसिल नहीं किया गया है. सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि महाकुंभ स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित वापसी के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किये हैं. हम पूरी तरह से अलर्ट हैं. श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए अतिरिक्त सहायता दल लगाए गए हैं.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here