Homeउत्तर प्रदेशMaha Kumbh Mela 2025: महास्नान से पहले महाकुंभ में महाभीड़, चार करोड़...

Maha Kumbh Mela 2025: महास्नान से पहले महाकुंभ में महाभीड़, चार करोड़ से ज्यादा ने स्नान किया

महाकुंभ की आज की तस्वीर.

Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के पहले संगम डुबकी लगानेवालों का आकड़ा 18 करोड़़ पहुच गया है. उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 28 जनवरी शाम 6 बजे तक करीब चार करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी, जबकि 27 जनवरी तक स्नान करने वालों की संख्या 14.76 करोड़ थी, जितने लोग मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे हैं, उससे महाकुंभ नगर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला बन लगया है.

14 जनवरी को अमृत स्नान के दिन साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया था, तब सबसे ज्यादा आबादी वाले जिले का रिकार्ड महाकुंभ नगर के नाम बना था. अब मौनी अमावस्या के स्नान से पहले महाकुंभ नगर में बना आकड़ा टूट गया है. अब नया रिकार्ड बन गया है. जिस तरह का अनुमान है, उसके मुताबिक आज बना रिकार्ड कल टूट जाएगा, क्योंकि मौनी अमावस्या पर आठ करोड़ लोगों के संगम पहुंचने की संभावना जतायी गयी है.

महाभीड़ को देखते हुए प्रशासन हाईअलर्ट पर है. सेना की तैनाती की गयी है. सुबह ही विशेष बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले लिए गये थे. लोगों को मुख्य संगम क्षेत्र में जाने से सुबह के समय से ही रोका जा रहा है. विभिन्न जिलों की ओर से प्रयागराज आनेवालों को संबंधित इलाके घाटों पर ही स्नान की सलाह दी जा रही है.

प्रशासन भीड़ की स्थिति को देखते हुए लगातार नजर बनाए हुए है. संगम क्षेत्र में गाड़ियों की आवाजाही पर पहले से रोक है. कल अमृत स्नान को लेकर भी विशेष इंतजाम किये गये हैं, क्योंकि अखाड़ों की ओर से विशेष स्नान होगा.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here