Lok Sabha Election: अमित शाह गुजरात में करेंगे रोड शो करेंगे। वहीं राहुल गाँधी केरल में गरजेंगे। उधर लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी सहित अन्य विपक्षी दल प्रचार में जुटी हुई है.
गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता यज्ञनेश दवे ने कहा, ‘‘गृह मंत्री शाह अपना पहला रोड शो अहमदाबाद जिले के साणंद कस्बे में और दूसरा गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे में करेंगे. उनका तीसरा रोड शो अहमदाबाद शहर में होगा, जिसमें घाटलोदिया, नारणपुरा और वेजलपुर जैसे इलाके शामिल होंगे.’’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गांधीनगर में तीन रोड शो करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे. वो शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए बुधवार (17 अप्रैल, 2024) की शाम को चुनाव प्रचार थम गया. देशभर की 102 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी. वहीं दूसरे चरण के लिए आज से यानी गुरुवार (18 अप्रैल, 2024) से प्रचार शुरू हो गया है.
इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में रोड शो करेंगे. इसके अलावा वो जनसभा भी संबोधित करेंगे.
Lok Sabha Election : वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम के दौरे पर रहेंगे. नड्डा राज्य के कोकराझार, उदलगुड़ी और दुधनोई में जनसभा करेंगे. इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और गाजियाबाद में जनसभा करेंगे.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज केरल के कन्नूर,पलक्कड़ और कोट्टायम में जनसभाएं करेंगे. वहीं महाराष्ट्र के बारामती सीट से शरद पवार की एनसपी की उम्मीदवार सुप्रिया सुले और एनसीपी (अजित गुट) की प्रत्याशी सुनेत्रा पवार आज नामांकन करेंगी.
बता दें कि देश में लोकसभा का चुनाव 7 चरणों मे होने जा रहा है. लोकसभा के पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवे चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा. नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी.
इस लोकसभा चुनाव में एक तरफ बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन है तो दूसरी तरफ कांग्रेस, टीएमसी, सपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी, आम आदमी पार्टी (AAP) और लेफ्ट सहित कई दलों वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया है.
इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बीआएरस (BRS) और बसपा (BSP) सहित कई दल ऐसे हैं जो कि किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है.



