HomeबिहारLightning Strike In Bihar: आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 25 लोगों...

Lightning Strike In Bihar: आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 25 लोगों की मौत, 31 झुलसे, नीतीश ने किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

Lightning Strike In Bihar: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की अचानक मौत और 31 अन्य झुलस गए। मधुबनी में 5, सुपौल-नालंदा में 3-3, औरंगाबाद में 4 और पटना-लखीसराय में 2-2 लोगों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से हुए इस हादसे पर सीएम ने गहरा दुख जताया।

बिहार के 12 जिलों में मॉनसूनी बारिश के साथ आसमानी आफत बरसी। आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत और 31 अन्य झुलस गए। मधुबनी में 5, औरंगाबाद में 4, सुपौल-नालंदा में 3-3 और पटना-लखीसराय में 2-2 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, जमुई, सासाराम, गोपालगंज, बेगूसराय, पूर्णिया और समस्तीपुर में 1-1 की जान चली गई। सीएम नीतीश ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुख जताया है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील करते हुए मृतकों के परिजनों के चार-चार लाख अनुग्रह राशि की घोषणा भी की।

मधुबनी जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद जिले में दो महिला और दो पुरुष समेत चार लोगों ने ठनका की चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी।

सुपौल जिले में तीन लोग वज्रपात के शिकार हो गए । नालंदा में वज्रपात से पकड़िया, कतरीसराय और अस्थावां में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, लखीसराय के चानन और हलसी में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवा दी। पटना के धनरुआ व परसा बाजार में दो लोगों की मौत हो गई।

उधर सासाराम के संझौली, बेगूसराय के परिहारा, गोपालगंज, समस्तीपुर, जमुई और पूर्णिया में एक-एक की जान चली गई।

बरबीघा में छह झुलसे शेखपुरा के बरबीघा के जाफरपुर गांव में बिजली से छह लोग झुलस गए। इनमें पांच बच्चे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश महतो के घर में शादी समारोह था। इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी होने लगी। बारिश से बचने के लिए घर के पास बगीचा में सभी बैठे थे तभी ठनका गिरने से झुलस गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन जिलों में वज्रपात से चार लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

पिछले 24 घंटे में वज्रपात से सीवान में दो जबकि सुपौल और रोहतास में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें।

भोजपुर के तरारी प्रखंड के बड़कागांव प्लस टू विद्यालय से सटे ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरने से 18 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। दहशत के चलते छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और सभी गिरकर तड़पने लगीं। सभी को आनन-फानन में तरारी सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। इनमें सात को गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here