Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकदुर में सोमवार को पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कवर्धा हादसे पर कहा, "यह बहुत दुखद घटना है… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। जांच के बाद हादसे के कारण का पता चलेगा। प्रशासन अभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए… https://t.co/2WuAwXtfSy pic.twitter.com/ZkK2Nt3xbH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024
Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकदुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक पिकअप वाहन पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई. बैगा आदिवासी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे. उसी समय बाहपानी के पास खाई में पिकअप वाहन जा गिरी. पिकअप में 25-30 सवार लोग थे.
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति…
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 20, 2024
हादसे में 19 लोगों की मौके पर मौत हो गई. सभी कुई के रहने वाले बताये जा रहे हैं. यह मामला पंडरिया के कुकदूर थाने का इलाके का है.
छत्तीसगड़ के कवर्धा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने भी घटना की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि मृतकों में 14 महिलाएं शामिल हैं. वहीं इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं.
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कवर्धा हादसे पर कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. जांच के बाद हादसे के कारण का पता चलेगा. प्रशासन अभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी.”
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के करीब हुआ है. उन्होंने बताया कि कुई गांव के रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता एकत्र करने गए थे और जब वे एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी बाहपानी गांव के करीब वाहन एक खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.



