Kawardha Accident Funeral: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद एक ही गाँव में एक ही चिता पर 17 लाशों का अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही दो का अंतिम संस्कार ससुराल में हुआ।
कवर्धा में हुए सड़क हादसे में 17 आदिवासी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
बता दें कि सोमवार को पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में हुए सड़क हादसा में 19 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। मृतकों का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। 17 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया है।
अंतिम संस्कार ग्राम सेमरहा में, एक का ग्राम दर्दी और एक का ग्राम सिंघरी गांव में किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने सेमरहा ग्राम पहुंचे।
वहीं कुकदूर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक को हिरासत में रखा गया है।
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतक ग्रामीणों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार की सहायता राशि देगी।
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।
इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।



