Homeराष्ट्रीयIndia National Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 60 प्रतिशत...

India National Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 60 प्रतिशत मतदान

India National Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 60.03 फीसदी मतदान शाम 6 बजे मतदान का सिलसिला खत्म हो गया

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को अपने-अपने पैतृक गांवों में वोट डाला. राज्य की दो लोकसभा सीटों और 50 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भी चौखम विधानसभा क्षेत्र में अपने गांव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

Lok Sabha Elections 2024 Voting : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे मतदान का सिलसिला खत्म हो गया. पहले चरण में शाम 7 बजे तक कुल 60.03 प्रतिशत औसत मतदान हुआ.

पहले चरण में कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. पहले चरण में शाम को 5 बजे तक 59.7 प्रतिशत औसत मतदान होने का अनुमान था. दोपहर 3 बजे तक 49.9 फीसदी मतदान हुआ था. दोपहर 1 बजे तक कुल 39.9 फीसदी मतदान हुआ था.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़े के हिसाब से सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में किया गया है. बिहार में सबसे कम मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला. वहीं, बिहार में सबसे कम सिर्फ 46.32 प्रतिशत मतदाताओं ने ही शाम 5 बजे तक वोट डाला.

अन्य राज्यों की बात करें तो त्रिपुरा में 76.10, असम में 70.77, पुडुचेरी में 72.84, मेघालय में 69.91, मणिपुर में 68.62, सिक्किम में 68.06, जम्मू कश्मीर में 65.08, अरुणाचल प्रदेश में 63.97, छत्तीसगढ़ में 63.41, लक्षद्वीप में 59.02, अंडमान एवं निकोबार द्वीप में 56.87, नागालैंड में 55.02, उत्तराखंड में 53.56 और मिजोरम में 53.03 प्रतिशत मतदान हुआ है.

शाम 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 57.54, तमिलनाडु में 62.08, मध्य प्रदेश में 63.25, महाराष्ट्र में 54.85 और राजस्थान में 50.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 44 फीसदी मतदान हुआ जबकि उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक डाले गए वोट का प्रतिशत जम्मू-कश्मीर में 43.1, त्रिपुरा में दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी, महाराष्ट्र में 32 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 51 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 41.5 फीसदी रहा.

पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों, राजस्थान की 25 में से 12 सीटों पर, यूपी की 80 में से 8 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग हुई। महाराष्ट्र की 5, असम की 5, उत्तराखंड की 5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय की 2, अरुणाचल प्रदेश की 2 और मणिपुर की 2 सीटों पर वोट पड़े।

इसके अलावा पुडुचेरी, मिजोरम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा, नगालैंड और अंडमान-निकोबार की 1-1 सीट पर वोटिंग हुई।

चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, इलेक्शन के पहले फेज (Voting) में कुल 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 1491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं. पहले फेज में 8 केंद्रीय मंत्रियों, 2 पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं. पिछले चुनाव (2019) में यूपीए ने इन 102 सीटों में से 45 और एनडीए ने 41 सीटें जीती थीं. लोकसभा चुनाव के पहले फेज के साथ ही अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. नतीजे 4 जून को आएंगे.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here