चौहान, धर्मेश और लीना बनाए गए कलेक्टर
IAS-PCS TRANSFERRED: छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव से पहले 6 आईएएस अफसरों और राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों को हटाया गया है।
आईएएस कुमार लाल चौहान को बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह धर्मेश साहू को सारगढ़– बिलाईगढ़ जिले का कलेक्टर बनाया गया हैं। साहू अब तक वेयर हाउस कार्पोरेशन में एमडी थे। तबादलों में अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर भी शामिल है।
कांकेर की अपर कलेक्टर रेणुका श्रीवास्तव, कबीरधाम की अपर कलेक्टर सूर्य किरण तिवारी और भिलाई – चरौदा नगर निगम के कमिश्नर अजय त्रिपाठी को फील्ड से मंत्रालय लाया गया है।
जीएडी के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मंत्रालय से सोमवार को यह आदेश जारी किया। इसके मुताबिक साहू अब तक महानिरीक्षक पंजीयक व मुद्रांक के अतिरिक्त चार्ज में भी थे। रोक्तिमा यादव को संचालक पंचायत विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
केंद्रीय चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के आधार पर किया तबादले किए गए हैं। लोकसभा चुनाव में अलग प्रावधान है। एक लोकसभा क्षेत्र में कई जिले समाहित होते हैं। इस वजह से जिन अफसरों को हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है, इनमें से ज्यादातर के साथ ऐसा ही है। उनकी जगह किसी न किसी को पदस्थ करने के लिए कुछ और अफसरों के तबादले भी करने पड़े हैं। आईएएस में दो-तीन ही इस प्रावधान के तहत आते हैं।
| जिला या विभाग | अफसर |
| कलेक्टर बलौदाबाजार भाटापारा | कुमार लाल चौहान |
| कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ | धर्मेश साहू |
| कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मारवारी | लीना मंडावी |
| विशेष सचिव स्वास्थ्य | चंदन कुमार |
| संचालक पंचायत | प्रियंका महोबिया |
| सीओ आरडीए | प्रतीक जैन |
| अफसर | नई जिम्मेदारी |
| अविनाश भोई | अपर कलेक्टर, कबीरधाम |
| निष्ठा पाण्डेय | अपर कलेक्टर, मुंगेली |
| विजेंद्र सिंह पाटेल | अपर कलेक्टर, मानपुर अंबागढ़ |
| अनुपम तिवारी | अपर कलेक्टर, कोरबा |
| दशरथ सिंह राजपूत | कमिश्नर, भिलाई-चिरौदा ननि |
| दिप्ती गौते | अपर कलेक्टर, बलौदा-भाटापारा |
| छन्नूलाल मारकंडे | अपर कलेक्टर, राजनंदगांव |
| राजेंद्र प्रसाद गुप्ता | अपर आयुक्त, नगर निगम रायपुर |
| नेहा कपूर | उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग |
| राकेश कुमार गीलछा | संयुक्त कलेक्टर, गरियाबंद |
| भरत राम ध्रुव | संयुक्त कलेक्टर, बलौदा-भाटापारा |
| आलोक श्रीवास्तव | संयुक्त कलेक्टर, कबीरधाम |
| प्रवेश पैकरा | संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर |
| राम प्रसाद चौहान | सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर |
| दीन दयाल मंडावी | संयुक्त कलेक्टर धमतरी |
| प्रकाश कुमार भारद्वाज | संयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर |
| उमेश कुमार पटेल | संयुक्त कलेक्टर, राजनांदगांव |
| डॉ. प्रियंका वर्मा | संयुक्त कलेक्टर, रायगढ़ |
| सुरेन्द्र कुमार ठाकुर | संयुक्त कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान |
| दरबारी राम ठाकुर | संयुक्त कलेक्टर, बालोद |
| गंगाधर वाहिले | संयुक्त कलेक्टर सुकमा |
| नंद कुमार चौबे | संयुक्त कलेक्टर, रायपुर |
| चमार सिंह पैकरा | संयुक्त कलेक्टर, दंतेवारा |
| प्रदीप कुमार वैद्य | संयुक्त कलेक्टर, सूरजपुर |
| सीमा ठाकुर | संयुक्त कलेक्टर, बलौदा-भाटापारा |
| टेकाराम माहेश्वरी | संयुक्त कलेक्टर, सुकमा |
| गीता रायस्त | डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम |
| अरुण कुमार सोनकर | डिप्टी कलेक्टर, सुकमा |
| संदीप ठाकुर | डिप्टी कलेक्टर, कोंडागांव |
| प्रिति दुर्गम | डिप्टी कलेक्टर, धमतरी |
| गौतमचंद पाटिल | डिप्टी कलेक्टर, नारायणपुर |
| श्याम | डिप्टी कलेक्टर, बलौदा-भाटापारा |
| डॉ. कल्पना ध्रुव | डिप्टी कलेक्टर, सूरजपुर |
| कावेरी मारकम | डिप्टी कलेक्टर, सक्ती |
| रजनी भगत | डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर |
| दिव्या-पोटाई नेताम | डिप्टी कलेक्टर, बेमेतरा |
| सोनल डेविड | डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग |
| अश्वन कुमार पुसाम | डिप्टी कलेक्टर, कोंडागांव |
| ऋतुराज सिंह बिसेन | डिप्टी कलेक्टर, जशपुर |
| मनोज कुमार मरकाम | डिप्टी कलेक्टर, राजनांदगांव |
| वेरना दत्त एक्का | डिप्टी कलेक्टर, धमतरी |
| इंदिरा मिश्रा | डिप्टी कलेक्टर, एमसीबी |
| नंदजी पांडेय | डिप्टी कलेक्टर, जशपुर |
| वर्षा बंसल | डिप्टी कलेक्टर, सारगढ-बिलाईगढ़ |
| चांदनी कंवर | डिप्टी कलेक्टर, सूरजपुर |
| शिवनाथ बघेल | डिप्टी कलेक्टर, बालोद |
| सुमित बघेल | डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा |
| अजय मोड़ियम | डिप्टी कलेक्टर, सूरजपुर |
| रोहित कुमार सिंह | डिप्टी कलेक्टर, कोरबा |
| शंकर लाल सिन्हा | डिप्टी कलेक्टर, जशपुर |
| राम कुमार सोनकर | डिप्टी कलेक्टर, दंतेवाड़ा |
| प्रियंका रानी गुप्ता | डिप्टी कलेक्टर, कोरिया |
| आनंदराम नेताम | डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज |
| अनिकेत साहू | डिप्टी कलेक्टर, सारगढ़ |
| नितिश वर्मा | डिप्टी कलेक्टर, बस्तर |



