Hindu Nav Varsh 2081: आज यानी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 9 अप्रैल 2024 को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।
मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है। धरती के अपनी धूरी पर घुमने और धरती के सूर्य का एक चक्कर लगाने के बाद जब दूसरा चक्र प्रारंभ होता है तभी हिंदू नववर्ष मनाया जाता है। इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।
हिंदू नववर्ष के आगमन पर आप अपने करीबियों सगे-संबंधियों को नववर्ष की बधाई देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ खास कोट्स, मैसेज और स्टेटस लेकर आए हैं, जिसे भेजकर आप नए विक्रम संवत 2081 की बधाई दे सकते हैं।
आज 9 अप्रैल मंगलवार को चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि के साथ विक्रम संवत 2081 की शुरुआत हो गई है. इस दिन को हिंदू नव वर्ष के तौर पर मनाया जाता है. महाराष्ट्र में इस दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाते हैं.
माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. हिंदू पंचांग के अनुसार आज हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 का पहला दिन है. विक्रम संवत 2081 (Vikram Samvat 2081) के राजा मंगल होंगे और मंत्री शनि देव होंगे.



