Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है. मेरे लिए कैबिनेट अहम नहीं है. विधायकों की अनदेखी की गई है और आज उसी का परिणाम है.
Himachal Pradesh Crisis: हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच वीरभद्र सिंह के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. इस बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रमादित्य सिंह भावुक हो गए.
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले दो तीन दिन से जो घटनाक्रम हुआ है, वह लोकतंत्र के ऊपर हुआ है. ये लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है. मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है. मेरे लिए कैबिनेट अहम नहीं है. विधायकों की अनदेखी की गई है और आज उसी का परिणाम है.
उन्होंने कहा कि राज्य में वित्तीय मिस मैनजमेंट हुआ है. पार्टी हाईकमान के पास हमलोगों ने बात रखी है. विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में हुआ था. इन विषयों को पार्टी हाईकमान के सामने उठाया गया है.



