Hain Tayyar Hum: राहुल ने कहा कि लोगों को लगता है कि यह राजनीतिक लड़ाई है। सत्ता की लड़ाई है; यह सच है, लेकिन इस लड़ाई की नींव दो विपरित विचारधारा है।
कांग्रेस ने गुरुवार को नागपुर में रैली के दौरान क्राउडफंडिंग के लिए कुर्सियों के पीछे बारकोड लगाया। पार्टी ने हाल ही में डोनेट फॉर देश (देश के लिए दान) अभियान शुरू किया है। इसी के तहत ‘है तैयार हम’ रैली के दौरान वहां उपस्थित लोगों से दान देने का आग्रह किया गया।
Hain Tayyar Hum: कुर्सियों के पीछे लगे पैम्फलेट में बारकोड के साथ राहुल गांधी की तस्वीर भी लगी हुई थी। पैम्फलेट में कैप्शन के तौर पर लिखा था, ‘एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए 138 साल के इस संघर्ष में कांग्रेस को आपकी जरूरत है। भारत को आपकी जरूरत है। स्कैन करके दान करें।’ इसके साथ यह भी बताया गया कि दान देने वाले पांच भाग्यशाली लोगों को एक सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।
‘है तैयार हम’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भरोसा जताया कि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अगले साल चुनाव में महाराष्ट्र और पूरे देश में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा, ‘यह विचारधाराओं की लड़ाई है। हम एक साथ महाराष्ट्र और देश में चुनाव जीतेंगे।’ कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश में यह दो विपरित विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है।
राहुल ने कहा, ‘लोगों को लगता है कि यह राजनीतिक लड़ाई है। सत्ता की लड़ाई है; यह सच है, लेकिन इस लड़ाई की नींव दो विपरित विचारधारा है।
Hain Tayyar Hum: मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज पूरे देश की नजर कांग्रेस पार्टी पर है। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’
Hain Tayyar Hum: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। चार जनवरी को पीसीसी अध्यक्ष और सीएलपी नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक है। साथ ही राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ को शुरू किया जाएगा। कांग्रेस ने गुरुवार को नागपुर से है तैयार हम रैली के साथ लोकसभा चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत की।



