Homeछत्तीसगढ़Fake Paneer factory in Raipur: 2500 किलो नकली पनीर जब्त, फैक्ट्री सील,...

Fake Paneer factory in Raipur: 2500 किलो नकली पनीर जब्त, फैक्ट्री सील, नए साल पर थी खपाने की तैयारी

जब्त नकली पनीर.

रायपुर. नए साल से पहले रायपुर में खाद्य विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. विभाग ने वीरगांव इलाके में फैक्ट्री से 25 सौ किलो नकली पनीर जब्त किया है. काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री में ये नकली पनीर तैयार की गयी थी, जिसे नए साल पर राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी थी. छापे के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि जो पनीर जब्त की गई है. उसमें सीधे तौर पर एक भी बूंद दूध का इस्तेमाल नहीं किया गया है. फैक्ट्री के मालिक का नाम शिवम गोयल बताया गया है, जो आगरा का रहनेवाला है.

Food safety department के अधिकारियों का कहना है कि नकली पनीर बनाए जाने की सूचना उन्हें मिल रही थी. इसी को लेकर ये छापेमारी की गयी है. जांच में पाया गया कि जब्त पनीर में एक भी बूंद दूध नहीं है. इसे खराब क्वालिटी के दूध और केमिलकल से तैयार किया गया है. इस पनीर की सप्लाई रायपुर के साथ आसपास के इलाकों में की जा रही थी. फैक्ट्री संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करायी जाएगी.

खाद्य विभाग की ओर से काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री पर करीब चार घंटे तक छापेमारी की गई, जिसके बाद बरामद पनीर को जांच के लिए जब्त कर लिया गया. साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है. जांच अधिकारियों ने बताया कि नकली पनीर को डालडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, स्कीम्ड मिल्क पाउडर मिला कर तैयार किया जा रहा था, जबकि पनीर को दूध से बनाया जाना चाहिये.

जांच के दौरान इस बात की जानकारी भी मिली की. नकली पनीर छत्तीसगढ़ के अलावा उड़ीसा भी भेजा  जा रहा था. वहां के छोटे रेस्टोरेंट में इसकी सप्लाई हो रही थी. खराब क्वालिटी के पनीर की सूचना खाद्य विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार को मिली थी. जिसके बाद उन्होंने टीम के साथ छापेमारी की. टीम में सहायक आयुक्त मोहित बेहरा, नितेश मिश्रा, राखी ठाकुर, क्षीरसागर पटेल, अजीत बघेल और सतीश राज शामिल थे.

छापेमारी की दौरान काशी एग्रो फूड्स से स्टॉक रजिस्टर समेत कई दस्तावेज भी जब्त किये गये हैं. औषधि विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार ने कहा कि फैक्ट्री को सील किया जा रहा है. संचालके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जा रही है.

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here