Dr. Alang: महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी हो गया है। उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. अलंग बने हैं। वहीं, राम शंकर की छुट्टी कर दी गई है।
राज्यपाल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन बड़ा आदेश जारी किया।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने प्रदेश के महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है।
राज्यपाल ने उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 17 अंतर्गत डॉ. राम शंकर कुरील को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया गया है।
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14(7) अंतर्गत संभागायुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के रुप में दायित्व निवर्हन हेतु नामनिर्देशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज ही कुलपति पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।



