Homeराष्ट्रीयDelhi Results Update Live : पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हारे,...

Delhi Results Update Live : पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हारे, अरविंद केजरीवाल 18 से ज्यादा वोटों से पीछे

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब इलेक्शन कमीशन ने 70 सीटों के नतीजों का रुझान जारी किया है, जिसमें बीजेपी 46 सीटों पर आगे है, जबकि 24 सीटों पर आम आदमी पार्टी पर आगे चल रही है.

जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया, जो दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम हैं. वो चुनाव हार गये हैं. लगभग चार सौ वोटों से चुनाव हारे हैं. पटपड़गंज सीट छोड़ कर वो जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतरे थे. शुरू में मनीष सिसोदिया पीछे थे. लेकिन बाद में लगभग तीन हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे थे. बाद में बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने वापसी की और चार सौ वोटों से चुनाव जीते.

कृष्णा नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी 11111 वोटों से आगे चल रहे हैं. डॉ अनिल गोयल बीजेपी के प्रत्याशी हैं.

नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं. वो दो राउंड आगे चल रहे थे. 10 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. प्रवेश वर्मा 1844 वोट से आगे चल रहे हैं. अरविंद केजरीवाल को 22034 वोट अब तक मिले हैं. प्रवेश वर्मा को 20190 वोट मिले हैं. अब तक सात राउंड की मतगणना पूरी हुई है. अब 3  राउंड की मतगणना बाकी है.

लक्ष्मीनगर से मौजूदा विधायक अभय वर्मा ने बढ़त बना ली है. वो अब तक पीछे चल रहे थे. चार हजार से ज्यादा वोटों से पीछे थे. पांचवें राउंड में स्थिति बदल गयी है. उन्होंने 430 वोटों से बढ़त बना ली है. आम आदमी पार्टी ने यहां से बीबी त्यागी को प्रत्याशी बनाया है.

तिमारपुर से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं. वो 2345 वोटों से आगे हैं.

शिक्षक से नेता बने अवध ओझा को आम आदमी पार्टी के पटपड़गंज से टिकट दिया था. वो बड़े मार्जिन से पीछे चल रहे हैं. उनको बीजेपी के रवि नेगी से हार मिलने की संभावना है, क्योंकि रवि नेगी 9347 वोटों से आगे चल रहे हैं. रवि नेगी को 24347 वोट मिले हैं, जबकि अवध ओझा को 14988 वोट मिले हैं.

ग्रेटर कैलाश से सौरभ भरद्वाज पीछे चल रहे हैं. पहले वो आगे चल रहे थे. बीजेपी की शिखा राय ने बढ़त बना ली है. वो 2583 वोटों से आगे चल रही हैं.

कालकाजी सीट पर रमेश विधुड़ी आगे चल रहे हैं. उनको 12494 वोट तीसरे राउंड में मिले हैं. जबकि मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना को 11455 वोट मिले हैं. कांग्रेस की अल्का लांबा को 1134 वोट मिले हैं. रमेश विधुड़ी 1094 वोट से आगे चल रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल पांचवें राउंड में 386 वोटों से आगे चल रहे हैं. नई दिल्ली सीट पर उनके और प्रवेश वर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बीजेपी को प्रवेश वर्मा को 9908  वोट मिले हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल को 10294 वोट मिले हैं. कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 1684 वोट मिले हैं.

कलका सीट से रमेश विधुड़ी फिर आगे चल रहे हैं. उन्होंने सीएम आतिशी पर एक हजार वोटों की बढ़त बनायी है. दूसरी राउंड में आतिशी आगे चल रही थीं. वहीं, पहले राउंड में रमेश विधुड़ी आगे थे.

अब तक पीछे चल रहे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर अब आगे हो गये हैं. उन्होंने 254 वोटों की बढ़त प्रवेश वर्मा पर बना ली है. दूसरे राउंड की गिनती में अरविंद केजरीवाल को बढ़त मिली है. इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

सदर बजार से आम आदमी पार्टी के सोमदत्त आगे चल रहे हैं. वो 4156 वोटों से आगे चल रहे हैं.

70 में से 70 सीटों के रुझान सामने आए हैं. बीजेपी आगे दिख रही है. पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है. आप पार्टी को 21 सीटों पर बढ़त है. कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है.

इलेक्शन कमीशन ने 37 सीटों के रुझान जारी किये हैं. जिसमें बीजेपी 28 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. आप पार्टी 9 सीटों पर आगे चल रही है.

मुस्तफानगर से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे चल रहे हैं. नजफगढ़ से बीजेपी की नीलम पहलवान 4383 वोटों से आगे चल रही हैं.

करावल नगर से बीजेपी के कपिल मिश्रा 6470 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है करावल नगर में.

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल 74 वोटों से पहले चरण में पीछे चल रहे हैं. यहां बढ़त बीजेपी के प्रवेश सिंह वर्मा को मिली है. प्रवेश सिंह को 2272 वोट मिले हैं, तो अरविंद केजरीवाल को 2198 वोट मिले हैं. कांग्रेस के संदीप दीक्षित को पहले चरण में 404 वोट मिले हैं.

शहदरा सीट पर तीसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है. बीजेपी के 3259 वोटों से आगे चल रहे हैं. संजय गोयल यहां से बीजेपी प्रत्याशी हैं.

त्रिनगर से बीजेपी के तिलक राम गुप्ता दूसरे चरण में 5215 वोटों से आगे चल रहे हैं. छतरपुर से बीजेपी के करतार सिंह तंवर दूसरे चरण में 2370 वोटों से आगे चल रहे हैं.

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 30 सीटों के रुझान सामने आए हैं. बीजेपी 24 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे है. मंत्री गोपाल राय 268 वोटों से आगे चल रहे हैं. वो बाबरपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सीमापुरी सीट से वीर सिंह धींगन आगे चल रहे हैं. वो 553 वोटों से आगे हैं. त्रिलोकीपुरी से आप पार्टी की अंजना पर्चा 1828 वोटों से आगे चल रही हैं. राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक आगे चल रहे हैं. वो 728 वोटों से आगे चल रहे हैं.

शालीमार बाग से बीजेपी की रेखा गुप्ता ने पहले चरण में 3893 वोटों से बढ़त बनायी है.

ओखला सीट से बीजेपी को प्रत्याशी 22 सौ वोटों से आगे चल रहे हैं. मनीष चौधरी बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा बीजेपी के प्रत्याशी हैं, वो 3109 वोटों से आगे चल रहे हैं. कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी से राजनीति शुरू की थी. बाद में बीजेपी में शामिल हो गये थे.

इलेक्शन कमीशन ने आठ सीटों के रुझान जारी किये. सभी छह सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. आम आदमी पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है. त्रिनगर से बीजेपी के प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता आगे चल रहे हैं. वो 3373 वोटों से आगे चल रहे हैं.

नई दिल्ली से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 1543 वोटों से पीछे चल रहे हैं. नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं. पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं प्रवेश वर्मा.

संगम विहार सीट से बीजेपी आगे चल रही है. 22 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी आगे चल रहे हैं. ये इलेक्शन कमीशन की ओर से आया अपडेट है.

कालकाजी से आतिशी 673 वोटों से पीछे चल रही हैं. वो बीजेपी के रमेश विधुड़ी आगे चल रहे हैं. आप पार्टी से बीजेपी में आए कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं. वो बिजवासन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

नई दिल्ली क्षेत्र में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. 10 में 9 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है. उत्तर दिल्ली में भी बीजेपी को बढ़त मिल रही है. पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है.

इलेक्शन कमीशन की ओर से आकड़े जारी होने शुरू हो गये हैं. दो सीटों के रुझान सामने आए हैं. दोनों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. विश्वासनगर और शहदरा से बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रही हैं. मार्जिन 1549 और 506 सीटों का है. विश्वासनगर से ओम प्रकाश शर्मा और शहदरा से संजय गोयल आगे चल रहे हैं.

पूर्व सीएम शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित का कहना है कि कांग्रेस दिल्ली में वापसी करेगी. वो कह रही हैं कि मेरे भाई संदीप दीक्षित की जीत होगी. हमने उन्हीं के लिए काम किया है. लतिका ने कहा कि ये मेरे लिए बहुत ही इमोशनल चुनाव रहा है.

70 में से 55 सीटों के रुझान सामने आए हैं. बीजेपी आगे दिख रही है. पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है. आप पार्टी को 24 सीटों पर बढ़त है. कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है.

मुस्लिम बाहुल्य सीट पर बीजेपी के मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं. आप पीछे चल रही है.

70 में से 49 सीटों के रुझान सामने आए हैं. बीजेपी आगे दिख रही है. पार्टी को 29 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. वहीं, आप 19 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है. अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं. ग्रेटर कैलाश से सौरभ भरद्वाज आगे चल रही है.

 

70 में से 46 सीटों के रुझान सामने आए हैं. बीजेपी आगे दिख रही है. आप को बड़ा झटका दिख रहा है. आनेवाले समय में स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी.

बीजेपी ने फिर बढ़त बना ली है. वो 25 सीटों पर आगे चल रही है. आप 20 सीटों पर आगे चल रही है.

पोस्टल बैलेट की गिनती में भी आप पार्टी ने बड़ी रिकवरी करती दिख रही है. अब आप और बीजेपी दोनों 18-18 सीटों पर आगे चल रही हैं.

प्रदेश की 70 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है. शुरुआती दौर में बड़ा उलट फेर देखने को मिल रहा है. दिल्ली की सीएम आतिशी पीछे चल रही हैं. वो कालका सीट से चुनाव लड़ रही हैं. नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल पोस्टल बैलेट में पीछे चल रहे हैं.

आम आदमी पार्टी 13 सीटों पर आगे हैं, तो बीजेपी 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, कांग्रेस एक सीट पर आगे दिख रही है.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here