Homeराष्ट्रीयDelhi Fire: नरेला में फैक्टरी में आग से 3 लोगों की मौत;...

Delhi Fire: नरेला में फैक्टरी में आग से 3 लोगों की मौत; 6 घायल

Delhi Fire: राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत और तीन लाख लगो घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

नरेला औद्योगिक इलाके में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

मरने वालों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों को भागने के दौरान चोट लगी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है, पाइप लाइन में से एक में गैस लीक होने से आग फैल गई। जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here