Homeछत्तीसगढ़CRIME IN RAIPUR: चुनाव के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, सीसीटीवी...

CRIME IN RAIPUR: चुनाव के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, सीसीटीवी कैद हुई वारदात

रायपुर. राजधानी में एक तरफ नगर निगम के लिए वोटिंग हो रही थी. उसी दौरान 60 लाख की डकैती की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के लिए आर्मी की वर्दी पहनकर अपराधी आए थे. उन्होंने घर में मौजूद बुजुर्ग को बंधक बना लिया और लाल सलाम कहने लगे. इसके बाद कहा कि अगर शोर मचाया, तो उड़ा देंगे. वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र के पॉश इलाके शंकर नगर के अनुपमनगर की है.

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसमें दिख रहा है कि चार डकैत कार से उतर रहे हैं. इनके साथ एक महिला भी थी. डकैतों ने प्रेम वेल्लू, रजनी वेल्डू और मनोहर वेल्लू को बंधक बना कर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. सभी की उम्र सत्तर या उससे ज्यादा है.

सीसीटीवी में कैद वारदात के मुताबिक दोपहर बाद 2.47 बजे सफेद रंग की रिट्ज कार से 5 लोग पहुंचे, जिसमें चार पुरुष और एक महिला शामिल थी. सभी लोग मनोहर वेणु के घर के भीतर दाखिल हो गये. घर में घुसते ही इन लोगों ने कहा कि पुलिस से शिकायत की थी, हम लोग आ गये. जिस समय ये बात हो रही थी. उस समय मनोहर की दो बहनें भी घर में मौजूद थीं.

जब मनोहर ने पुलिस में किसी तरह की शिकायत से इनकार किया. इसके बाद भी डकैत मौके से गए नहीं, बल्कि घर के भीतर ही रहे. इसके बाद एक और युवक मौके पर आ गया. उसने घर के बाहर मौजूद महिला को अंदर बुलाया. इस पर मनोहर और उनकी बहनों को अनहोनी की आशंका हुई, तो डकैतों ने उसके मुंह पर टेप लगा दिया.

बताया जा रहा है कि मनोहर ने कुछ दिन पहले ही पुस्तैनी जमीन का सौदा किया था, जिसमें उन्हें 60 लाख रुपये मिले थे. इन्हें उन्होंने घर की अलमारी में रखा था. डकैतों में पैसा निकाला और घर के लोगों को उसी स्थिति में छोड़ कर फरार हो गये.

 

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here