Covid-19 Karnataka: कर्नाटक में JN.1-वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने JN.1-वैरिएंट के बढ़ते केसों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव कहना है कि इस वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना के 430 एक्टिव मामले हैं जिनमें से 400 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और बाकी अस्पताल में भर्ती हैं।
कर्नाटक में JN.1-वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने JN.1-वैरिएंट के बढ़ते केसों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव कहना है कि इस वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है।
Covid-19 Karnataka: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि राज्य में जेएन.1 वैरिएंट के 34 मामले सामने आए हैं, लेकिन हमारी सरकार इसे लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि जेएन.1 वैरिएंट खतरनाक नहीं है और इससे डरने की जरूरत नहीं है।
Covid-19 Karnataka: स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कोरोना के 430 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 400 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और बाकी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि करीब 7 से 8 मरीज आईसीयू में हैं। अधिकांश मामले बेंगलुरु में मिले हैं।
Covid-19 Karnataka: इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को वैक्सीन का बूस्टर डोज दिया जाएगा। हम लगभग 30,000 वैक्सीन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य कर्मियों को एंटी-फ्लू वैक्सीन देगी।
बता दें कि बेंगलुरु में स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव की अध्यक्षता में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट उप-समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में कोविड-19 से नियमों को कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया।



