
रायपुर. नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में वोटिंग हो रही है. इस बीच सीएम विष्णु देव साय ने राज्य के लोगों से वोटिंग की अपील की है. उन्होंने कहा कि आप वोट करने जरूर जाएं और अपने प्रतिनिधि का चुनाव करें.
इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी सीएम विष्णु देव साय ने लोगों से वोटिंग की अपील की. उन्होंने कहा कि अटल विश्वास पत्र में जो वादे किये गये हैं, उनका लाभ लेने के लिए बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करें. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों को बड़े अंतर से जिताने की अपील की.
सीएम विष्णु देव साय ने पूरे राज्य में प्रचार किया. शहरों में जाकर रोड शो किया और बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोटिंग की अपील की. उन्होंने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील राज्य के वोटरों से की. उन्होंने कहा कि जब नगर सरकार, राज्य सरकार और केंद्र सरकार एक रहेगी, तो विकास की गति और तेज होगी.
सीएम प्रचार के दौरान अपनी सरकार के 13 महीनों के कामों को गिनाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने पीएम आवास से लेकर धान का 31 सौ रुपये मूल्य दिया है. साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये खाते में दिये जा रहे हैं.



