Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Naxali Encounter: छत्तीसगढ़ में 11 नक्सली ढेर; हथियारों का जखीरा बरामद

Chhattisgarh Naxali Encounter: छत्तीसगढ़ में 11 नक्सली ढेर; हथियारों का जखीरा बरामद

Chhattisgarh Naxali Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 11 नक्सलियों को मार गिराया है।

बीजापुर में मंगलवार सुबह छह बजे सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक 11 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाकर्मियों को हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार की सुबह सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली। गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 11 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं घटना स्थल से एलएमजी, लांचर और भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद हुआ है। मौके से कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये गये हैं। नक्ससलियों के शव लाने के लिए फोर्स की दो टीम घटना स्थल की ओर रवाना की गई है। नक्सल एरिया होने की वजह से फोर्स सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। शव लाने के बाद ही पुलिस सभी 11 नक्सलियों का शिनाख्त करने के बाद ही खुलासा करेगी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्च अभियान के लिए गंगालूर इलाके में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा के जंगल में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

शुरूआत में इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। मौके से जवानों ने नक्सलियों के शव सहित एक एलएमजी, आटोमेटिक हथियार, बीजीएल लांचर व भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। शाम तक मरने वाले नक्सलियों की संख्या 11 पहुंच गई है।

इस मुठभेड़ को 3 अप्रैल 2021 की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें कोबरा 210 बटालियन और जिला पुलिस बल के 22 जवान शहीद हुए थे। सुकमा के टेकलगुड़ा गांव में नक्सलियों ने घेरकर फायरिंग की थी। फोर्स ने इसी घटना का मंगलवार को बदला लिया है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here