Homeछत्तीसगढ़CG Police Kill 27 Naxalites: गरियाबंद में पुलिस से मुठभेड़ में 27...

CG Police Kill 27 Naxalites: गरियाबंद में पुलिस से मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, 36 घंटे से मुठभेड़ जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में गरियाबंद जिले में 27 नक्सली ढेर हुए हैं. अभी मुठभेड़ चल रही है. 16 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं. मारे गये नक्सलियों ने एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर जयराम उर्फ चलपती भी शामिल है. हाल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में दूसरी बड़ी सफलता है. इससे पहले 18 नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया था. तब बीजापुर में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी.

मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बार्डर पर कल्हाड़ी घाट के पास रिजर्व फारेस्ट में चल रही है. सुरक्षा बलों को इस बात की सूचना मिली थी कि वहां पर नक्सली इकट्ठा हुए हैं. इसी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पुलिस इलाके को घेर रखा है. 24 घंटे से नक्सली घिरे हैं. जारी मुठभेड़ में अब तक 14 नक्सली ढेर हुए हैं.

सुरक्षा बलों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के साथ उड़ीसा पुलिस के जवान भी नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में शामिल हैं. भालुडिग्गी की पहाड़ियों पर चल रही इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की संयुक्त सुरक्षा टीमों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया. कल सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में लगातार गोलियों की गूंज सुनाई देती रही. सर्चिंग के दौरान कल सोमवार को महिला और पुरुष नक्सली के दो शव मिले थे. इसके बाद रातभर चली मुठभेड़ में 10 और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. इनमें कई महिला नक्सली भी शामिल हो सकती हैं.

इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत रायपुर एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया. पिछले कई सालों के दौरान  यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियानों में मील का पत्थर साबित हो सकती है. कुल्हाड़ी घाट जैसे नक्सली गढ़ में यह सफलता सुरक्षाबलों की मजबूत रणनीति का संकेत देती है. अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सर्चिंग अभियान अभी जारी है. संभावना है कि और शव और हथियार बरामद हो सकते हैं.

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here