Homeछत्तीसगढ़CG Nikay Chunav 2025 Voting LIVE: मतदान केंद्रों में पर वोटरों की...

CG Nikay Chunav 2025 Voting LIVE: मतदान केंद्रों में पर वोटरों की लंबी कतारें, वोटर बोले- बेहतरी के लिए मतदान

दुर्ग में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने वोटिंग की.

रायपुर. CG Nikay Chunav 2025 Voting Live छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में वोटिंग जारी है. वोटिंग के लिए बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर लाइन में लगे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. वोटिंग करके मतदाता अपने इलाके की सुविधाओं को बेहतर बनाना चाहते हैं. वोटिंग करके निकले दर्जनों मतदाताओं ने नर्मदा न्यूज से अपने विचार साझा किये.

प्रदेश के 10 नगर निगमों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जहां मेयर पद के लिए 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सबसे ज्यादा प्रत्याशी राजधानी रायपुर में हैं, जहां 16 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्य मुकाबला बीजेपी की मीलन चौबे और कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे के बीच है.

वोटिंग के बाद नर्मदा न्यूज के डायरेक्टर बबन सिंह सेल्फी प्वाइंट पर.

नर्मदा न्यूज के डायरेक्टर बबन सिंह ने वोटर के दायित्व का निर्वहन किया और सुबह जलपान से पहले मतदान किया. उन्होंने राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके के बूथ में वोट डाला. उन्होंने कहा कि ये हम सब मतदाताओं का कर्तव्य है कि हम वोटिंग करें. हमारी अपील है कि लोग घरों से निकले और बड़ी संख्या में वोटिंग करें.

वहीं, मतदान केंद्रों पर वोटरों के लिए बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है. साथ सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किये गये हैं. प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से ही लोगों को बूथों पर जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

इस बार वोटिंग की पर्ची प्रत्याशियों की ओर से पोर्टेबल जनशक्ति ऐप के जरिए मौके पर ही दी जा रही है, जिससे वोटरों की परेशानी कम हो गयी है. इसके साथ ही प्रत्याशियों की ओर से अपने स्टॉल मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की दूरी पर लगाए गये हैं, जहां प्रत्याशियों के समर्थक पहुंच रहे हैं और उन्हें पर्ची दी जा रही है.

धमतरी के बाजारापारा बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता कुंज बिहारी देव को हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here