Homeछत्तीसगढ़CG NEWS: धान खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था 50 प्रतिशत केंद्रों पर धान...

CG NEWS: धान खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था 50 प्रतिशत केंद्रों पर धान खरीदी बंद : कांग्रेस…

सीजी डेस्क। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था के कारण 50 प्रतिशत से अधिक धान खरीदी केंद्रों में खरीदी लगभग बंद हो चुकी है। सोसायटियों से उठाव नहीं होने के कारण जाम के हालात है। जगह की कमी होने के कारण सोसायटियां हाथ खड़ा कर रही है, किसान परेशान है, बारदाने की कमी अभी भी बरकरार है, टोकन की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, किसान खरीदी शुरू होने के डेढ़ माह बाद भी टोकन के लिये परेशान हो रहे है। खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था से साफ हो रहा है कि सरकार की नीयत पूरा धान खरीदी करने की नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी की गारंटी में वादा किया था किसानों को एकमुश्त भुगतान किया जायेगा तथा ग्राम पंचायतों में काउंटर बनाकर भुगतान होगा। मुख्यमंत्री बताये कितने गांव में धान के भुगतान के लिये काउंटर बनाये गये है। सरकार ने यह घोषणा किया था कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा, लेकिन जो लोग धान बेच चुके है, उनके खाते में रकम हफ्तों तक नहीं आया है, जो रकम आ रहा है वह एकमुश्त 3100 नहीं है, सिर्फ 2300 रुपए प्रति क्विंटल ही आ रहा है (जो समर्थन मूल्य है उतना)। भाजपा ने 3100 रुपए एकमुश्त देने का वादा किया था।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here