जीवर्धन की दुकान पर चाय बनाते सीएम विष्णु देव साय.
रायपुर में रोड शो करते सीएम विष्णु देव साय.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में है. सीएम विष्णु देव साय धुंआधार चुनाव प्रचार में जुटे हैं. वो पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं और रोड शो कर रहे हैं. इस दौरान वो अपने एक साल की सरकार के काम गिनाते हैं और बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं. सीएम कहते हैं कि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे. वो पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटियों की याद भी दिलाते हैं. कहते हैं कि पीएम की गारंटियों को छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा कर रही है.
11 फरवरी को है मतदान
सीएम विष्णु देव साय ने सभाओं की शुरुआत राजधानी रायपुर से की थी, जिसमें उन्होंने धान खरीदी से लेकर पीएम आवास तक का जिक्र किया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी को डबल इंजन की सरकार पूरी कर रही है. उन्होंने कहा कि अब नगर सरकार बनने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रत्याशियों को बड़े अंतर से जीत दिलाएं. 11 फरवरी को मतदान का दिन है. उस दिन मतदान जरूर करें. आपका हर वोट मायने रखता है.
जीवर्धन की दुकान पर चाय बनाते सीएम विष्णु देव साय.
रायगढ़ में चायवाला है बीजेपी प्रत्याशी
रायगढ़ में बीजेपी ने चायवाले जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया है. सीएम विष्णु देव साय जब पहुंचे, तो उन्होंने चाय बनायी. खुद तो चाय पी. अपने साथ कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को चाय पिलाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है. कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के साथ महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जी की चाय दुकान पहुंच चाय बनाई और हम सबने मिलकर चाय का आनंद लिया, जिस प्रकार चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह चाय बेचने वाले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, नगर का सर्वांगीण विकास करेंगे.
आज धमतरी और दुर्ग में रोड शो
कोरबा पहुंचे सीएम ने कहा था कि अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को पूरा करेंगे. नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की सरकार बनाएंगे. जदलपुर पहुंचे सीएम विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किये. ऐसे ही डोंगरगढ़ पहुंचे सीएम ने मां बमलेश्वरी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे. रायपुर में सीएम ने कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ मेयर और वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया. इस दौरान मेयर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे समेत स्थानीय सांसद बृज मोहन अग्रवाल और विधायक मौजूद रहे. आज सीएम धमतरी और दुर्ग में रहेंगे, जहां पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे.