Homeछत्तीसगढ़CG Loksabha Phase 2 Election: छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर कड़ी सुरक्षा...

CG Loksabha Phase 2 Election: छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर कड़ी सुरक्षा में वोटिंग

CG Loksabha Phase 2 Election: छत्तीसगढ़ की कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग चल रही है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी।

कवर्धा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 402 मतदान केन्द्रों में वेब कांस्टिग किया जाएगा। जिसमें विधानसभा पंडरिया में 197 एवं कवर्धा में 205 मतदान केन्द्र शामिल हैं। आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में इस बार मतदान केन्द्र के अंदर के अतिरिक्त बाहर भी वेब कांस्टिग किया जाएगा। शिकायत और सुझाव के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है कंट्रोल रूम 24 घंटा संचालित होगा।

कांकेर में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। अलबेलापारा की महिला मतदाता वर्षा सिन्हा ने हल्दी रश्म के बाद मतदान करने पहुंची। आज वर्षा सिन्हा की बारात आने वाली है बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग मतदान से पहले मंदिर पहुंचे। पूरे परिवार के साथ वो मंदिर पहुंचे। अंतागढ़ के ग्राम हिमोडा में शीतलमाता मंदिर में पूजा अर्चना कर मतदान किया।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम जिले में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दोनों विधानसभा में 42 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। विधानसभा- पंडरिया में 21 और विधानसभा और कवर्धा में 21 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। जिले में 20 महिला मतदान केन्द्र, दो दिव्यांग मतदान केन्द्र और 10 युवा मतदान केन्द्र भी बनाएं गए है। खास बात यह है कि इन सभी 20 महिला मतदान केन्द्र में पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी होंगे। इसी प्रकार इन दोनों।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर लोग वोट कर रहे हैं। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here