Homeछत्तीसगढ़CG Loksabha Election Phase-2:  छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में तीन सीटों पर...

CG Loksabha Election Phase-2:  छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में तीन सीटों पर 73% वोटिंग

CG Loksabha Election Phase-2: लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। तीन लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर लोकसभा क्षेत्र में हुई। सबसे कम मतदान महासमुंद सीट पर देखने को मिला।

बता दें कि कांकेर में 73.84 फीसदी, महासमुंद में 71.13 तो राजनांदगांव सीट पर 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

छत्तीसगढ़ में दूसरे दौर का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो गया। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर लोकसभा क्षेत्र में हुई तो सबसे कम महासमुंद सीट पर देखने को मिला। बात तीन लोकसभा सीट की करें तो कांकेर में 73.84 फीसदी, महासमुंद में 64.90 फीसदी तो राजनांदगांव सीट पर 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों पर शाम तीन बजे तक वोटिंग खत्म हो चुकी थी। बाकी जगहों पर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ, जो मतदाता बूथ परिसर में पहुंच चुके थे, वो वोटिंग किये।

तीनों लोकसभा सीटों पर विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत-

कांकेर लोकसभा सीट
अंतागढ़- 73.00%
केशकाल- 75.50%
कांकेर- 76%
गुंडारदेही- 71.70%
डौंडीलोहारा- 74.97%
भानुप्रतापपुर- 75 %
संजारी बालोद में- 72.56%
सिहावा में- 74.52 %

महासमुंद लोकसभा सीट
कुरूद – 74.40%
खल्लारी- 66.34%
धमतरी- 70.16%
बसना- 71.07%
बिंद्रानवागढ़- 78.84%
राजिम- 72.02%
सराईपाली- 70.87%

राजनांदगांव लोकसभा सीट
कवर्धा- 73.25%
खुज्जी- 77.22%
खैरागढ़- 75.25%
डोंगरगढ़- 78.23%
डोंगरगांव- 73.23%
पंडरिया- 68.30%
मोहला-मानपुर-75%

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here