
- सिविक सेंटर मार्केट में हुई वारदात
- बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम
- लेक्चरर ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया. घटना में पीड़िता सिविक सेंटर की लेक्चरर हैं, जिन्होंने मामले को लेकर भिलाई नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है. दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि जब वो सिविक सेंटर मार्केट में गई थीं, तभी बाइक सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस अब चेन स्नैचरों का पता लगाने में जुटी है.
भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लाहरे ने बताया कि 43 सील कू विन्वा साहू की ओर शिकायत दी गयी थी, जिसमें उन्होंने चेन स्नैचिंग का आरोप लगाया था. विन्वा ने पुलिस को बताया कि वो रानीतरई पाटन के केरला गांव की रहनेवाली हैं. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल रानीतरई में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं. 20 अप्रैल को अपने बच्चों के साथ भिलाई मार्केटिंग करने के लिए आई थीं. उन्होंने दुर्ग और भिलाई मार्केट से खरीदारी की. इसके बाद जसवंत टेलर्स में कपड़ा लेने के लिए गई, जबकि उनके पति बच्चों को नाश्ता कराने के लिए चले गये. विन्वा साहू अकेले कपड़े लेने के बाद जा रही थीं. इसी बीच जैसे वो ओपन रेस्टोरेंट के सामने पहुंची. शहीद पार्क की ओर से बाईक पर सवार दो लोग आए. उन्होंने महिला के पास बाइक निकाली, इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने चेन खीच ली और फरार हो गये. विन्वा के मुताबिक पेंडेंट के साथ उनके चेन ढाई तोले के थी, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख से आसपास होगी.
सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से नाकेबंदी की गयी, पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन चेन स्नैचर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े. पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर घटना हुई है, उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज के खंगाला जा रहा है. उसके आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



