Homeराष्ट्रीयArvind Kejariwal: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल को जमानत

Arvind Kejariwal: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल को जमानत

Arvind Kejariwal: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने जमानत दे दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में उन्हें जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को कोर्ट द्वारा जमानत एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का ED का आग्रह भी खारिज कर दिया। हालांकि राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद न्यूज एजेंसी ANI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि ED ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ गुरुवार को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी।

कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम के सदस्य और वकील ऋषिकेश कुमार ने एक वीडियो के जरिए बताया कि अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। कल सुबह जमानत की कार्यवाही पूरी की जाएगी और दोपहर तक वो जेल से बाहर आ जाएंगे। ये आप कार्यकर्ताओं और उन लोगों के लिए बड़ी जीत है, जिनकी उम्मीद अरविंद केजरीवाल है।

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आधिकारिक आवास के बाहर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। पार्टी चीफ के जमानत मिलने के बाद के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,अदालत पर भरोसा है ..केज़रीवाल जी को जमानत ..सत्य की जीत…

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संदीप पाठक ने X पर पोस्ट कर कहा, जाको राखे साइयाँ, मारि न सके कोय। बाल न बाँका करि सके, जो जग बैरी होय॥ सत्यमेव जयते! नेता दिलीप पांडे ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि ये पूरा केस झूठा है। हम कोर्ट के इस फैसले का सम्मान करते हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना लोकतंत्र को मजबूत करने वाला है। यह दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। ईडी के अब तक के बयान झूठ पर आधारित थे। यह केजरीवाल को फंसाने के लिए बनाया गया एक बेबुनियाद फर्जी मामला है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here