Homeछत्तीसगढ़Anti Naxal Operation: अब सुरंग से बरामद हुआ बड़ा जखीरा, नक्सलियों की...

Anti Naxal Operation: अब सुरंग से बरामद हुआ बड़ा जखीरा, नक्सलियों की कमर टूट रही ?

सुकुमा में गुफा से बरामद हथियारों का जखीरा.

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में एक के बाद एक कामयाबी मिल रही है. सुकुमा जिले में एक सुरंग से नक्सलियों के हथियार रखने की जगह का खुलासा हुआ है, जहां से आईईडी समेत विस्फोटक और हथियार बनाने का सामान बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है. गरियाबंद मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी समेत कई नक्सलियों को ढेर करने के बाद सुरक्षा बलों को ये दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है.

सुकुमा एसपी किरण चह्वाण ने बताया कि 203 कोबरा बटालियन और 131 सीआरपीएफ की बटालियन सयुंक्त अभियान पर थी. इसी दौरान मेटागुडेम और दुलेर गांव के बीच जंगल में एक गुफा का पता चला, जिसके सर्च के दौरान वहां से नक्सलियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है.

गुफा से जो सामान मिला है. उसमें 21 आईईडी, मल्टी बैरल ग्रिनेड लांचर, दो जनरेटर सेट, एक लेथ मशीन, विस्फोटक बनाने की सामग्री, बंदूक बनाने की बैरल, ऑक्सीजन सिलेंडर, कार्बाइट टैंक, सोलर होम लाइटिंग सिस्टम, कैबिनेट की बॉडी, बीजीएम बम आयरन टेल यूनिट, ग्रीस और मेडिकल का सामान है.

जिस स्थान पर गुफा मिली, वो मेटागुडेम गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है, जो आईईडी मिले है, वो 250 ग्राम के हैं. इन्हें खोजने में डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन टीमों का विशेष योगदान रहा है, जब हथियारों के जखीरे का पता चला, तो जवानों से संयुक्त ऑपरेशन चला कर इसे बरामद किया.

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here